कीव/संयुक्त राष्ट्र:
रूस ने आज अलसुबह यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन को उड़ा दिया। हमला उस समय किया गया जब स्टेशन पर बचाव अभियान चल रहा था। बता दें कि रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्किब के बाद खेरसॉन इलाके को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहां के मेयर ने यह पुष्टि कल की थी।
इसके बाद रूस अब कीव को अपने कब्जे में लेने की कोशिशों में जुटा है। दोनों देशों के बीच जंग में इस माह अब तक रूस के 498 सैनिक हमलों में मारे गए हैं। वहीं इस दौरान यूक्रेन के 752 नागरिकों की हमलों में मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने यह दावा किया है। आज जंग का आठवां दिन है।
रूसी राष्टÑपति व्लादिमीर पुतिन की सेनाओं ने कीव का चौतरफा घेराव कर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि कीव के आसपास व देश के अन्य हिस्सों में अभी भीषण जंग जारी है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव के नारोदिव मेट्रो स्टेशन व ड्रूजबी के पास भी दो ताजा धमाकों की आवाज सुनाई दी हैं।
संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट कर कहा है कि महज सात दिन में हमे यूक्रेन से 10 लाख शरणार्थियों का पड़ोसी देशों में पलायन जानकारी मिली है। रूसी कार्रवाई के मद्देनजर विश्व बैंक ने रूस के साथ ही बेलारूस में भी अपनी सभी परियोजनाएं रोक दी हैं। वहीं अमेरिका ने यूक्रेन को मदद देना जारी रखी है। 100 से ज्यादा एंटी एअर क्राफ्ट स्टिंगर युक्रेन भेजी गई हैं। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री का यूक्रेन के पड़ोसी देशों पौलेंड आदि का दौरा करने की सूचना है।
Also Read : Russia Ukraine Conflict Today Update : यूक्रेन संकट के चलते फंसे 200 भारतीयों को लेकर लौटा सी-17 ग्लोबमास्टर
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.