इंडिया न्यूज, कीव:
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग अब भी जारी है। आज जंग का 67वां दिन है। रिपोर्ट्स के अनुसार रूस ने यूक्रेन के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर को तबाह कर दिया है। पिछले करीब 30 घंटों में रूस की सेना ने यूक्रेन के इन प्रतिष्ठानों पर कई क्रूज मिसाइलें दागी हैं।
रूस ने यूक्रेन के तटीय शहर ओडेसा के एयरपोर्ट पर भी मिसाइल दागकर हवाई पट्टी को खासा नुकसान पहुंचाया है। ओडेसा के गवर्नर ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के खाद्यान्न गोदाम और एक सैन्य कमांड पोस्ट को भी नष्ट कर दिया है। इन हमलों में यूक्रेन के 200 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई। रूस के हमलों में यूक्रेन सेना के 23 बख्तरबंद वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है।
यूक्रेन के खार्किव शहर में अब भी भीषण जंग जारी है और इस बीच यूक्रेन सेना ने रूस से 4 ठिकाने दोबारा अपने कब्जे में लेने का दावा किया है। यूक्रेन सेना का यह भी दावा है डोनबास इलाके में रूसी सेन ने कल कई बड़े हमले किए। रूस वर्तमान में लीमन और डोनेस्क, सीवीरोडोनेस्क और लुहांस्क के पोप्साना पर कब्जा करने में जुटा है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : Russia Ukraine Crisis Today Latest Updates : रूस के ब्रांस्क में यूक्रेनी सैनिकों ने दागी मिसाइलें, ऑयल डिपो तबाह