होम / आरसीपी सिंह ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, बिहार में सियासी हलचल तेज

आरसीपी सिंह ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, बिहार में सियासी हलचल तेज

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : August 6, 2022, 9:49 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, पटना, (RCP Singh) : आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। आरसीपी सिंह कभी सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे है। हाल ही में जदयू के कुछ कार्यकर्ताओं के आरसीपी सिंह की कई जगहों पर संपत्तियों और भ्रष्टाचार को लेकर बिहार में राजीनीतिक घमासान बना हुआ था।

आरसीपी सिंह शनिवार की देर शाम को नालंदा जिले के मुस्तफापुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने नई पार्टी बनाने का भी संकेत दिया है। उनके इस संकेत से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र भेजकर मांगा था स्पष्टीकरण

गौरतलब है कि शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू ने पार्टी के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह पर लगाए गंभीर आरोपों को लेकर उत्तर मांगा था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पत्र भेजकर आरसीपी सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की थी।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आप अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारे माननीय नेता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम कर रहे हैं और वे अपने लंबे राजनीतिक करियर में बेदाग रहे हैं। लेकिन आरसीपी सिंह ने जवाब देने के वजाय इस्तीफा देना अच्छा समझा। उनके इस कदम से बिहार में राजनीति गर्मा गई है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : शादी के छह साल बाद पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

ये भी पढ़े : टीनू वर्मा ने जब सैफ अली खान को मारा थप्पड, गैर-पेशेवर होने पर कही ये बात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT