होम / शिमला: राष्ट्रपति 17 सितंबर को सदन के सदस्यों को करेंगे संबोधित

शिमला: राष्ट्रपति 17 सितंबर को सदन के सदस्यों को करेंगे संबोधित

Amit Sood • LAST UPDATED : August 27, 2021, 7:57 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, शिमला:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 17 सितंबर को होगा। एक दिवसीय इस सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। यह सत्र हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इसकी घोषणा की। परमार ने कहा कि इस विशेष सत्र में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री परिषद के सभी सदस्यगण तथा सदन के सभी सदस्य और पूर्व सदस्य भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति 11 बजे सदन के सभी सदस्यों को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था, यानी उस दिन हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष को सम्पूर्ण उल्लास तथा धूमधाम से मना रहे हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Britain: धोखा दे शहर के अलग-अलग रेस्टोरेंट पर खाया एक लाख रुपये का खाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
Supreme Court: ‘पति का पत्नी की संपत्ति पर कोई नियंत्रण नहीं’, SC का बड़ा फैसला- Indianews
Delhi Mayoral Polls: 26 अप्रैल को होने वाला दिल्ली मेयर चुनाव स्थगित, जानें वजह- Indianews
सत्ता में आने के लिए बड़ा रोल निभाएगा दूसरा चरण, समझिए हर सीट का सियासी समीकरण
Italy PM Meloni PM Modi Conversation: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा-Indianews
High Commission of India: NIA को मिली बड़ी सफलता, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-Indianews
जम्मू-कश्मीर के नौपोरा इलाके में एनकाउंटर, दो दिनों से जारी है आतंकरोधी अभियान
ADVERTISEMENT