होम / राष्ट्रपति मुर्मू का बजट से पहले भाषण, कहा- 9 साल में कई सकरात्मक परिवर्तन

राष्ट्रपति मुर्मू का बजट से पहले भाषण, कहा- 9 साल में कई सकरात्मक परिवर्तन

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : January 31, 2023, 11:49 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़,दिल्ली (Budget)संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है,आम बजट आने में अब केवल एक दिन का समय ही बचा है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। कल यानी 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश करेंगी

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें अतीत का गौरव जुड़ा हो। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विकास के कर्तव्य पथ पर चलते हुए मेरी सरकार को कुछ ही वर्षों में नौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। मेरी सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने कई परिवर्तन पहली बार देखे हैं। इनमें सबसे बड़ा यह कि भारत का आत्मविश्वास पहली बार शीर्ष पर है। जो भारत पहले अधिकांश समस्याओं के निदान के लिए दूसरों पर निर्भर था। वह आज दूसरों की समस्याओं का समाधान बन रहा है।
वहीं आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा जिस आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की हम कभी कामना करते थे, वह आज बनना शुरू हुआ है। आज भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क बना है, जिससे पूरी दुनिया प्रेरणा ले रही है। बड़ी-बड़ी योजनाओं में जिस भ्रष्टाचार से देश मुक्ति चाहता था, उससे अब मुक्ति मिल रही है। पॉलिसी पैरालिसिस को हटाते हुए फैसले लेने के लिए भी सरकार जानी जाती है। इसलिए हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।
इसके बाद कोरोना को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि  कोरोनाकाल में हमारी सरकार लोगों को गरीबी रेखा के नीचे जाने से बचाने में सफल हो पाई है। आज शॉर्टकट की राजनीति से बचें और स्थायी समाधान पेश करें। जिससे सामान्य जनों की समस्याओं का हल है। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है। आज सरकार हर किसी को सशक्त बनाने का काम कर रही है।
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि “अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच, भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा, दुनिया को जो आशा की किरण दिख रही है, वह और तेज होगी। इसके लिए मुझे दृढ़ विश्वास है कि निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी।”

 

Also Read: टीवी एक्ट्रेस नक्षत्र ने खास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर किया प्रेग्नेंसी अनाउंस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव फेज 2 के मतदान में ये करोड़पति और सबसे गरीब उम्मीदवार के नाम हैं शामिल, जानें कुल संपत्ति-Indianews
Petrol Diesel Price: 26 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
एन्क्रिप्शन हटाने पर किया मजबूर तो छोड़ देंगे भारत, जानें Whatsapp ने दिल्ली HC को क्यों दी ये चेतावनी-Indianews
Samantha Ruth Prabhu ने मिटाई शादी की सारी यादें, वेडिंग गाउन को इस तरह किया तैयार -Indianews
Iran-Pakistan Statement: क्यों उड़ा कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का मजाक? जानें बयान में क्या कहा-Indianews
बिग बॉस 13 फेम Arti Singh ने रचाई शादी, परिवार के साथ जमकर दिए पोज -Indianews
14 साल बाद स्क्रीन पर वापस लौटेंगे Fardeen Khan, इस तरह मिला था हीरामंडी में रोल -Indianews
ADVERTISEMENT