होम / राष्ट्रपति ने किया रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ 

राष्ट्रपति ने किया रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ 

Prachi • LAST UPDATED : August 29, 2021, 11:03 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, अयोध्या

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। वह प्रेसीडेंसीएल ट्रेन से यहां अयोध्या पहुंचे थे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। रामनाथ कोविंद ने इस अवसर पर कहा कि राम सबके हैं और राम सब में हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या को मानव सेवा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने के साथ शिक्षा और शोध का भी वैश्विक केंद्र बनाया जाए। राष्टÑपति ने कहा कि रामकथा के आदर्श का प्रचार प्रसार हो। समस्त मानवता एक ईश्वर की संतान है। रामनाथ कोविंद ने कहा कि विश्व समुदाय और युवा पीढ़ी को राम कथा में निहित जीवन मूल्यों से जोड़ना चाहिए। रामायण में राम निवास करते हैं। वाल्मीकि जी ने कहा था जब तक पृथ्वी पर नदी और पर्वत रहेंगे रामकथा लोकप्रिय रहेगी। रामकथा की लोकप्रियता विश्वव्यापी है। रामकथा के अनेक पठनीय रूप देश और विदेश में प्रचलित है। रामनाथ कोविंद यहां राम कथा पार्क में आयोजित रामकथा कांक्लेव का शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिल्यान्यास भी किया। राष्ट्रपति के साथ देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। राष्ट्रपति ने रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति रामनाथ

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT