इंडिया न्यूज़,नागपुर:(Clean chit to Bageshwar Maharaj Dhirendra Shastri)विवादों में रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर पुलिस ने अब क्लीन चिट दे दिया है। नागपुर पुलिस ने कहा कि कथित वीडियो में कुछ भी विवादित नहीं है। बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री की नागपुर में ‘श्रीराम चरित्र चर्चा’ आयोजित हुई थी। इसके खिलाफ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने नागपुर पुलिस से शिकायत की थी। इस समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
पुलिस का समिति को दिया लिखित जवाब
इस शिकायत पर नागपुर पुलिस ने जांच करने के बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति को अब जवाब भेजा है। इसमें पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री को क्लीनचिट दे दिया है। नागपुर पुलिस ने अपनी लिखित रिपोर्ट में कहा है कि वीडियो में देखने पर स्पष्ट हुआ है कि इसमें धर्म के प्रचार से जुड़ी सामग्री है, इसमें अंधश्रद्धा जैसी कोई भी बात नजर नहीं आ रही है।
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती
हाल ही में श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर में दिव्य दरबार लगाने की चुनौती दी थी। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम का कहना था कि अगर धीरेंद्र शास्त्री उनके बीच दिव्य दरबार लगाते हैं और वही चमत्कार करके दिखाते हैं जो वे दावे करते हैं तो वो उन्हें 30 लाख रुपये देंगे। अब धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप है कि वो चुनौती मिलने के बाद अपना दरबार समाप्ति तिथि से दो दिन पहले ही अधूरा छोड़कर भाग गए थे।
Also Read:एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BBC विवाद पर किया था मोदी सरकार का समर्थन