होम / Mata Vaishno Devi Accident 12 में से आठ मृतकों की हुई पहचान, 4 की बाकी

Mata Vaishno Devi Accident 12 में से आठ मृतकों की हुई पहचान, 4 की बाकी

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : January 1, 2022, 12:45 pm IST

संबंधित खबरें

Mata Vaishno Devi Accident 12 में से आठ मृतकों की हुई पहचान, 4 की बाकी

इंडिया न्यूज़,कटड़ा/ जम्मू

जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी दरबार के दरबार में 31 जनवरी की रात जो घटना घटी वह दिल दहला देने वाली है। देर रात हुए हादसे में  12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, वहीं करीब 20 भक्त घायल हो गए थे। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 8 लोगों की शिनाख्त  कर ली गई है। वहीं 4 अन्य की पहचान होनी अभी बाकी है।

आठ मृतकों की हुई पहचान 4 की बाकी Eight dead were identified, remaining 4

मरने वालों में गाजियाबाद की रहने 35 वर्षीय श्वेता सिंह विक्रांत सिंह, दिल्ली वासी सोनू, गोरखपुर के 30 साल के डॉक्टर अरुण प्रताप प्रत्र सत प्रकाश सिंह, सहारनपुर वासी 38 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र वीरमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह उम्र 35 साल,  दिल्ली के भादेरपुर के रहने वाले 24 वर्षीय विनय कुमार पुत्र महेश चंद्र, दिल्ली बहादुरपुर का ही 24 साल का सोनू पांडेय, हरियाणा के झज्जर की रहने वाली  38 साल की ममता पति का नाम सुरेंद्र व जम्मू कश्मीर राजौरी के रहने वाले 26 साल के धीरज कुमार पुत्र त्रिलोक कुमार के रूप में हुई है।  वहीं चार घायल लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

प्रशासन की मामले पर पूरी नजर Administration’s full eye on the matter

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन माता वैष्णो देवी दरबार पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में लगा हुआ है। वहीे हादसे में घायल हुए लोगों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिससे कि लोग अपने परिचितों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं।  01991-234804, 01991-234053, 01991232010, 9419145182, 0199145076,  9622856295, 01991245763, 9419839557। प्रशासन ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन कर घायलों और मृतकों की जानकारी ले सकता है।

Read More : Mata Vaishno Devi Accident स्थगित यात्रा फिर से बहाल, इंतजाम करने में जुटा श्राइन बोर्ड

Read More : Stampede in Mata Vaishno Devi Bhawan जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित, मृतकों के परिजनों को 12 लाख घायलों को ढाई लाख देने का एलान

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT