Major Road Accident In Canada
इंडिया न्यूज, टोरंटो:
Major Road Accident In Canada कनाडा में सड़क हादसे में भारत के पांच छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, पवन कुमार और मोहित चौहान के रूप में हुई है। हादसा टोरंटो सिटी के समीप परसों अलसुबह हुआ। कनाडा में भारतीय उच्च आयोग बिसारिया ने यह जानकारी दी है।
21 से 25 वर्ष के थे सभी छात्र
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मारे गए पांचा छात्रों की उम्र 21 से 25 साल के बीच थी। टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास मदद के लिए पीड़ितों के फ्रेंड्स के कंटेक्ट में बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हताहत सभी छात्र ग्रेटर टोरंटो व मॉन्ट्रियल इलाकों के थे। 12 मार्च को सुबह करीब पौने चार हादसा हुआ। उस समय छात्र हाइवे पर एक यात्री वैन में पश्चिम इलाके की यात्रा कर रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रेलर व उनका वाहन आपस में टकरा गए।
घायलों की स्थित पर नहीं कोई अपडेट, जांच जारी
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दो अन्य यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। उन यात्रियों के बारे में पुलिस ने कोई अपडेट नहीं दिया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है और मामले में अब तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।