होम / जानें किन वजहों से भारत में बढ़ रही गर्मी, आने वाले दिनों में क्या होगी स्थिति ?

जानें किन वजहों से भारत में बढ़ रही गर्मी, आने वाले दिनों में क्या होगी स्थिति ?

India News Desk • LAST UPDATED : May 1, 2022, 3:49 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज:
कहर बरपाने वाली गर्मी से भारत का लगभग 75फीसदी हिस्सा जूझ रहा है। इसकी चपेट में करीब 80 फीसदी आबादी है। अप्रैल में देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार हो गया। वहीं मौसम विभाग का मानना है पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है। इस बार मार्च से लेकर अब तक देश में 4 हीट वेव देखी जा चुकी हैं। तो आइए समझते हैं क्या है हीटवेव, किन कारणों से गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। आने वाले दिनों में क्या रहेगी स्थिति।

क्या है हीट वेव?

जानें किन वजहों से भारत में बढ़ रही गर्मी, आने वाले दिनों में क्या होगी स्थिति ?

कई लोग बोलचाल की भाषा में लू को ही हीट वेव समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जब किसी क्षेत्र में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है तो और ऐसा कई दिनों तक बना रहता है तो तब उसे हीट वेव कहा जाता है। इस दौरान क्षेत्र में ह्यूमिडिटी भी ज्यादा होती है। इंडियन मीटियरोलॉजिकिल डिपार्टमेंट यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग 3 परिस्थितियों में हीट वेव की घोषणा करता है। जैसे-

  • कहते हैं जब मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा, तटीय (कोस्टल) क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है तो उन क्षेत्रों में हीट वेव की घोषणा की जाती है।
  • वहीं हर क्षेत्र का एक सामान्य अधिकतम तापमान होता है। जब उस क्षेत्र में तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ता है, तब भी हीट वेव का अलर्ट घोषित किया जाता है।
  • जब किसी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाता है, तो भी उसे हीट वेव साइकिल का हिस्सा माना जाता है।

हीट वेव बढ़ने की वजह क्या है?

यह पहले मौका नहीं है जो इस साल देश में इस तरह हीट वेव चल रही है। साल 2013-14 और 2016-17 में भी इसी तरह की गर्मी देखने को मिली थी और तब भी देश में इसी तरह तेज गर्म हवाएं चली थीं। जानकारी मुताबिक हीट वेव के बढ़ने के मुख्य रूप से 3 कारण रहे हैं। जैसे-प्रशांत और अटलांटिक महासागर में हवा का कम होना। क्लाइमेट चेंज होना। तीसरा कारण है ग्लोबल वामिंर्ग का।

देश में हीट वेव की स्थिति क्या?

जानें किन वजहों से भारत में बढ़ रही गर्मी, आने वाले दिनों में क्या होगी स्थिति ?

मार्च से लेकर अब तक भारत के कई क्षेत्रों में लगभग 26 दिन तक हीट वेव रही। पिछले डेढ़ माह में इन क्षेत्रों में हीट वेव के 4 दौर रह चुके हैं, जिनमें से आखिरी हीट वेव साइकिल अभी तक जारी है।

  • पहले हीट वेव का साइकिल 11 मार्च से 19 मार्च तक चला। इस दौरान कच्छ-सौराष्ट्र, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम यूपी और ओडिशा में अत्यधिक गर्मी रही।
  • दूसरी हीट वेव का साइकिल 27 मार्च से शुरू हुआ और 12 अप्रैल तक चला। इस दौरान वो सभी क्षेत्र प्रभावित हुए जो पहली हीट वेव से प्रभावित थे। इसके अलावा इसका असर उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला।
  • कुछ दिनों की राहत के बाद 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तीसरी हीट वेव चली। इस दौरान दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी यूपी, बिहार और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए।
  • वहीं 24 अप्रैल को कच्छ-सौराष्ट्र और राजस्थान में शुरू हुई चौथी हीट वेव अब तक जारी है। आने वाले दिनों में इसके दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी गुजरात और महाराष्ट्र में फैलने की उम्मीद है।

इस साल देश में ज्यादा गर्मी पड़ने का कारण क्या?

जानें किन वजहों से भारत में बढ़ रही गर्मी, आने वाले दिनों में क्या होगी स्थिति ?

  • आपको बता दें इस बार गर्मी मार्च माह में ही शुरू हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य तौर पर मार्च के अंत में बनने वाला एंटी-साइक्लोन इस बार एक महीने जल्दी बना। इससे थार रेगिस्तान और पाकिस्तान से गर्म हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से जम्मू, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ज्यादा है।
  • वहीं पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल हीट वेव का एक साइकिल ज्यादा लंबे समय तक चल रहा है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पिछले डेढ़ महीने में ही भारत में हीट वेव के 4 साइकिल देखे जा चुके हैं।
  • आमतौर पर सर्दी खत्म होने के बाद कई क्षेत्रों में बारिश होती है, जिससे तापमान बैलेंस हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने के बाद भी बिल्कुल बारिश नहीं हुई। इस वजह से लू और गर्म हवा का सिलसिला जारी है।

ये राज्य हीट वेव की चपेट में?

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में अप्रैल महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान 30 अप्रैल 1942 को दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगीं। ये आंकड़े अप्रैल के अंत में रिकॉर्ड किए गए तापमान के मुताबिक हैं।

दिल्ली: दिल्ली शहर यमुना नदी के किनारे बसा है, जिससे ये ह्यूमिड सब-ट्रॉपिकल रीजन कहलाता है। ऐसे क्षेत्रों में ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है और गर्मी भी ज्यादा पड़ती है। इसके अलावा राजस्थान से आने वाली गर्म हवा भी यहां के तापमान को बढ़ाती है। आजकल दिल्ली में सुबह से ही गर्म हवा और लू का सिलसिला शुरू हो जाता है। मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में यहां पारा 46 डिग्री तक जा सकता है।

राजस्थान: राजस्थान में गर्मी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है, थार रेगिस्तान से आने वाली गर्म और सूखी हवा। यहां 7 जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। वहीं 8 जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर है। भीषण गर्मी के साथ यहां भी बिजली की भारी कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोज करीब 4 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानें किन वजहों से भारत में बढ़ रही गर्मी, आने वाले दिनों में क्या होगी स्थिति ?

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 मई तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। 25 अप्रैल से प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव चल रही है। मौसम विभाग अनुसार ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम, गुना, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, टीकगमढ़ और दमोह जैसे शहरों में हीट वेव का कहर जारी है। अप्रैल अंत में दर्ज किया गया तापमान।

महाराष्ट्र: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र से लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं। इसके अलावा बढ़ते तापमान की एक वजह बढ़ता सोलर रेडिएशन भी है। गर्मी की वजह से महाराष्ट्र के बड़े हिस्से में बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। राज्य ने 20,000 लाख मीट्रिक टन बिजली की कमी की बात मानी है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई शहरों में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी है। अप्रैल अंत में राज्य के अलग-अलग शहरों में दर्ज किया गया तापमान।

ओडिशा: ओडिशा में भी चिलचिलाती धूप के बीच हीट वेव चल रही है। यहां अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया था।

कैसे जारी होता है अलर्ट?

आज भी कई लोग अलर्ट ”शब्द” का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं। भारत के मौसम विभाग ने चेतावनी देने के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए हैं, जिसमें मुख्य चार रंग होते हैं।

  • हरा: हरे रंग का मतलब है कि अभी देश में मौसम सामान्य है।
  • यलो: यलो कलर का मतलब है कि मौसम पर नजर रखें, मौजूदा हालातों पर अपडेट रहें।
  • ऑरेंज: तैयार रहें, मौसम कभी भी करवट बदल सकता है।
  • लाल: लाल रंग का मतलब होता है खतरे की घंटी। इसका मतलब साफ है कि आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी कर लें या तैयार रहें।

कब मिलेगी हीटवेव से राहत?

इस बारे में मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले 5 मई तक हीटवेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हीट वेव की आशंका है। मई के पहले सप्ताह में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में तापमान और बढ़ सकता है। पाकिस्तान, सौराष्ट्र और कच्छ से लगातार आ रही गर्म हवा के चलते मई के पहले हफ्ते में और तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। वहीं बता दें 15 मई तक दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को छोड़कर बाकी प्रदेशों में बारिश के आसार नहीं है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : Be careful in summer : ”लू” लगने पर थोड़ी सी लापरवाही हो सकती है घातक, जानिए कैसे करें बचाव

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT