होम / डा. अमित अग्रवाल ने कहा-खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में खेले जाएंगे 25 तरह के खेल…

डा. अमित अग्रवाल ने कहा-खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में खेले जाएंगे 25 तरह के खेल…

India News Desk • LAST UPDATED : May 12, 2022, 11:22 pm IST

संबंधित खबरें

  • मनोरंजन के लिए मुख्य स्थानों पर बनाए जाएंगे सेल्फी पाइंट व ग्राफिटी वाल

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 (Khelo India Youth Games-2021) का खुमार जन जन तक पहुंच रहा है। हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी इन खेलों की खूब चर्चा हो रही है।

इसी कड़ी में इन खेलों को और मनोरंजक बनाने के लिए मुख्य स्थानों पर सेल्फी पाइंट व ग्राफिटी वाल (Selfie Point and Graffiti Wall) भी बनाई जाएंगी। साथ ही, माल्स इत्यादि में फ्लैश माब के जरिये भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल (Additional Principal Secretary to CM Dr. Amit Agarwal) ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियां के संबंध में विभिन्न हितधारकों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि इन खेलों में प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को भी कोई समस्या न आए।

सेल्फी पाइंट व ग्राफिटी वाल बनाए जाएंगे

सेल्फी पाइंट, ग्राफिटी वाल और फ्लैश माब के जरिये लोगों की भागीदारी होगी। डा. अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा इस भव्य आयोजन को प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार बनाना है।

इसी उद्देश्य से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के तहत सभी जिलों में राहगीरि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोग बड़े उमंग व उत्साह के साथ इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

साथ ही, धाकड़ आन व्हील एक वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा है, प्रदेशभर का दौरा भी कर रहा है। इसके अलावा, आगामी दिनों में विभिन्न खेल एवेंट भी आयोजित किये जाएंगे।

खेल स्थलों को बनाया जाएगा यादगार

उन्होंने कहा कि शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों व खेल परिसरों, जहां ये खेल आयोजित किए जाएंगे, वहां शुभंकर या अन्य आकर्षक प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पाइंट बनाए जाएंगे, ताकि दर्शक इस आयोजन की अद्भुत यादें अपने साथ वापस ले जा सकें।

इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र के खेल स्टेडियमों और स्कूल व कॉलेज की दीवारों पर ग्राफिटी वाल भी स्थापित की जाएगी। ग्राफिटी आर्ट के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को और अधिक मनोरंजक बनाया जाएगा।

दीवारों पर विभिन्न रंगों के माध्यम से पेंटिंग बनाई जाएंगी, जिसे देखकर लोगों को इन खेलों के बारे में जानकारी मिलेगी। डा. अग्रवाल ने आगे बताया कि इन खेलों का प्रचार-प्रसार करने व लोगों, विशेषकर युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए माल्स इत्यादि स्थानों में फ्लैशमाब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

फ्लैश माब ऐसे लोगों का एक समूह होता है जो सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होते हैं और मनोरंजन, व्यंग्य और कलात्मक अभिव्यक्ति के उद्देश्यों से विभिन्न गतिविधियां करते हैं। इन गतिविधियां में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं।

इन स्थानों पर खेले जाएंगे यह खेल

ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8500 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे।

बैठक में खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक खंगवाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक अमन कुमार सहित खेल व जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें: CBI ने अपने चार SI पर जीरो टालरेंस कार्रवाई करते हुए बर्खास्त किया, जानें क्या है मामला?

यह भी पढ़ें: सीएम भगवंत मान ने कहा-नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए अब बड़ी मछलियों पर रहेगी नजर

यह भी पढ़ें: 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए 10 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव, जानें नतीजों की तारीख?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा
LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध LSG ने हासिल की आसान जीत, राहुल-डिकॉक ने खेली धमाकेदार पारी
घर बैठे शाइनी और स्ट्रेट हेयर के लिए इन मास्क को करें अप्लाई, रूखे-बेजान बाल होंगे हेल्दी -Indianews
MS Dhoni: CSK के लिए एमएस धोनी ने खेली सनसनीखेज पारी, की गेंदबाजों की जमकर धुनाई
Acne Remedies: गर्मियों में एक्ने से हो रहें हैं परेशान, तो अपनी स्किन केयर में इन टिप्स को करें शामिल -Indianews
Lok Sabha Election: 8 हेलिकॉप्टर के सहारे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, जानें कैसा चल रहा चुनावी प्रचार