होम / Kanhaiya Kumar in Mandi: मंडी में गरजे कन्हैया कुमार, बोले- पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही

Kanhaiya Kumar in Mandi: मंडी में गरजे कन्हैया कुमार, बोले- पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही

India News Editor • LAST UPDATED : October 10, 2021, 3:08 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, मंडी:
कांग्रेस की ओर से पहली बार चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंचे कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar in Mandi) ने यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का विज्ञान विज्ञापन है। पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि उनका तो नारा “अब की बार विज्ञापन सरकार” होना चाहिए। कन्हैया कुमार ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मंडी पहुंचे थे।

यहां (Kanhaiya Kumar in Mandi) कन्हैया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “दिल्ली से सैलानी मंडी पहुंच जाता है। प्रदेश का सेब दिल्ली पहुंच जाता है, लेकिन प्रदेश में सड़कों की हालत देखकर कोई भी कह सकता है कि विकास यहां नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि दूसरे की पीड़ा वही समझ सकता है, जिसने खुद पीड़ा झेली हो। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह हिमाचल में प्रभारी रहे हैं और इसे अपना दूसरा घर कहते हैं। ऐसे में उन्हें पहाड़ के लोगों का दर्द मालूम होना चाहिए।”

Kanhaiya Kumar in Mandi डीजल-प्रेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा पर हमला

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar in Mandi) ने डीजल-प्रेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते लगता है जैसे कोई सीरिंज से खून निकाल रहा है और सामने ही फ्लैक्स बोर्ड पर नरेंद्र मोदी हंसते हुए नजारा देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे सरसों का तेल, पेट्रोल को आवाज दे रहा है कि आओ हमारे पास बराबर हो जाओ और डबल सेंचुरी मारो।

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar in Mandi) ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे, वह आज तक पूरे नहीं हो पाए। अभी तक तो कांग्रेस के काम का ही फीता काटा जा रहा है, न जाने अपने काम का फीता कब काटेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा का घोषणापत्र साथ रखें। जब भी भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो उन्हें दिखाकर पूछें इसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि जैसे रसोई में पक रही रोटी को समय से नहीं पलटेंगे तो जल जाती है वैसे ही इस उपचुनाव में सबक में सिखा दिया जाए।

कन्हैया कुमार ने कहा कि सेना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के सैनिक होने के सवाल पर कहा कि सामान्य ज्ञान की बात है कि सेना को राजनीति में नहीं लाना चाहिए। सेना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ झूठ बोलना ही भाजपा का काम है। यह जंग न्याय और अन्याय के बीच है। उन्होंने कहा कि भले ही एक सांसद के जीतने से कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, लेकिन इसका संदेश जाएगा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।

 

Read More : Devendra Rana जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने दिया इस्तीफा

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ