होम / International Women's Day 2022 : जानिए दुनिया की इन पावरफुल महिलाओं की खूबियां

International Women's Day 2022 : जानिए दुनिया की इन पावरफुल महिलाओं की खूबियां

Vir Singh • LAST UPDATED : March 8, 2022, 1:24 pm IST

संबंधित खबरें

International Women Day 2022

इंडिया न्यूज, अंबाला:

International Women Day 2022 दुनिया भर में हर वर्ष की तरह आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने के कई मकसद हैं। महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने के साथ ही पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है व उनके हक के लिए लड़ाई जारी रखना वगैरह महिला दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्य हैं।

 

महिला दिवस पर पूरे विश्व में जागरुकता अभियानों के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रम में ऐसी कई महिलाएं हिस्सा लेती हैं जिनका जीवन हर महिला के लिए प्रेरणादायी व आदर्श बन जाता है। दुनिया में कई महिलाएं अपने हुनर, प्रतिभा व काम के कारण सुर्खियों में रहती हैं। पिछले वर्ष फोर्ब्स की लिस्ट में विश्व की सबसे सशक्त महिलाओं को शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल महिलाओं में कुछ ऐसी पावरफुल महिलाएं हैं जो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर रहती हैं।

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

International Women Day 2022
Finance Minister of India Nirmala Sitharaman

देश की मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की प्रथम पूूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं जो लगातार वित्त के मामले संभाल रही हैं। इससे पहले वह देश के रक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं। बतौर महिला सीतारमण देश की रक्षा मंत्री भी रहीं। इसी के साथ पिछले साल की फोर्ब्स की सूची में भी उनका नाम शामिल है। सीतारमण देश की सबसे पावरफुल और विश्व की सबसे प्रसिद्ध महिलाओं में शामिल हैं।

भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

International Women Day 2022
Vice President of America Kamala Harris

भारतीय मूल की और मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी दुनिया में अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह भी पिछले साल दुनिया की पावरफुल महिलाओं की सूची में शामिल रही हैं। हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली एशियाई अमेरिकी हैं, जिन्होंने चुनाव में अपनी जीत दर्ज का इतिहास रच दिया है। हैरिस की मां श्यामा गोपालन हैरिस तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की थीं। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका निवासी हैं और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। मां का निधन हो चुका है। अंतराष्टÑीय महिला दिवस, देश विदेश, ताकतवर, महिलाएं, महिला दिवस
निर्मला सीतारमण, कमला हैरिस

ताइवान की पहली राष्ट्रपति साई इंग वेन

International Women Day 2022
Tsai Ing-wen, First woman President of Taiwan

दुनिया की ताकतवर महिलाओं में से एक साई इंग वेन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 1993 में ताइवान सरकार के लिए पहली बार काम करना शुरू किया था।

वर्ष 2000 में चेन शुई बियान जब ताइवान के राष्ट्रपति बने तो साई को पहली बार मंत्री बनाया गया। इसके बाद में साई ने राजनीति में कदम रखा। 2016 में राष्ट्रपति चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत रही। वह प्रचंड बहुमत से जीतीं और देश की पहली राष्ट्रपति थीं, जिन्होंने देश की राजधानी ताइपे का मेयर पद भी नहीं संभाला था। वर्ष 2020 में साई को दोबारा खासा बहुमत मिला और वह फिर राष्ट्रपति चुनी गई। उनकी लोकप्रियता के चलते वह दोबारा राष्ट्रपति बनीं।

Also Read : Special On Women’s Day : जानिए क्यों मनाया जाता है ‘वुमन डे’,

Connect With Us : Twitter | Facebook 

लेटेस्ट खबरें