होम / Gujarat: 9 साल के बच्चे की मानव बलि, किडनैप कर सिर काटा, 2 गिरफ्तार 

Gujarat: 9 साल के बच्चे की मानव बलि, किडनैप कर सिर काटा, 2 गिरफ्तार 

Suman Saurabh • LAST UPDATED : January 12, 2023, 12:41 pm IST

संबंधित खबरें

वालसाड, गुजरात।Human sacrifice in Gujarat: 9 साल के बच्चे को किडनैप कर जल्लादों ने सिर काट उसकी मानव बलि दे दी। यह मामला गुजरात के वालसाड जिले की है। पुलिस ने मामले सामने आने के बाद तलाशी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है घटना सामने आने के बाद पुलिस की विशेष टीम के द्वारा बच्चे की तलाश की गई। करीब 1 सप्ताह बाद अगवा बच्चे का कटा सिर वालसाड जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर वापी शहर के एक नहर के पास मिला। वहीं, बॉडी के बाकी पार्ट्स सयाली गांव में पाया गया। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई को तेज कर दो संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूला हत्या की बात 

पुछताछ के बाद गिरफ्तार लड़के ने बच्चे की हत्या की बात को कबूल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी लड़के ने बताया कि उसने 29 दिसंबर को बच्चे को किडनैप किया और पैसे के लिए उसने बच्चे की नर बलि के रूप में हत्या कर दी। लड़के ने खुलासा किया कि इस घटना में उसके दो अन्य साथियों ने उनकी मदद की है। जिसका नाम शैलेश कोहकेरा और रमेश सांवर बताया है। पुलिस के मुताबिक, रमेश ने ही लड़के और शैलेश को पैसों का लालच देकर बलि देने के लिए उकसाया था। 3 जनवरी को तीनों की गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

बूचड़खाने में काम करने वाले ने की रेता गला 

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का वापी जिले के कपराडा तालुका के कर्जन गांव का रहने वाला है। वह वहां बूचड़खाने में कसाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, वापी में बिना सिर का शव मिलने के बाद मामले की जांच के लिए 100 पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गई थी। इन पुलिसकर्मियों ने CCTV के आधार पर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद गांव और नहर के पास के इलाकों की तलाशी ली गई।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT