होम / Himachal Pradesh Election 2022: PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना , कहा परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहा कांग्रेस

Himachal Pradesh Election 2022: PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना , कहा परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहा कांग्रेस

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : November 9, 2022, 12:52 pm IST

संबंधित खबरें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधनमंत्री मोदी बुधवार को चंबी पहुंचे. यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के लोगों ने पांच साल पहले कांग्रस को यहां से विदा कर दिया था. इस बार के चुनाव में भी यहां की सत्ता पर काबिज होने से उन्हें रोकने के लिए उनके खिलाफ मतदान करने की जरूरत है.

PM मोदी ने कही ये बातें 

  • चंबी, हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। इसलिए भाजपा की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है।
  • कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है। तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला, 60 साल हो गए अब तक वापस नहीं आई।
  • आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती।
  • केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arif Naseem Khan: कांग्रेस नेता ने पार्टी के प्रचार करने से किया इनकार,कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र- Indianews
US India Relations: ‘आपके बच्चे हैं हमारे बच्चे’, अमेरिकी राजदूत ने दिया भारतीय माता-पिता को आश्वासन – India News
KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को दिया 262 रन का टारगेट-Indianews
Board Exam 2025: साल में दो बार होगा बोर्ड एक्जाम! शिक्षा मंत्रालय ने की घोषणा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर Gurucharan Singh 4 दिनों से हैं लापता, पिता ने कराई शिकायत दर्ज -Indianews
T20 World Cup 2024: ना कोहली ना हार्दिक! देखें टी20 विश्व कप 2024 के लिए संजय मांजरेकर की टीम-Indianews
पाकिस्तानी लड़की में अब धड़केगा भारतीय दिल, गरीबी में भी डॉक्टरों ने ऐसे किया सफल ट्रांसप्लांट
ADVERTISEMENT