होम / आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Sachin • LAST UPDATED : June 15, 2022, 12:50 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, Delhi News (Weather Update): राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर बताया की मानसून कब तक उत्तर भारत में पहुंचेगा। गर्मी से तप रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है।

मौसम विभाग दवारा लगाए गए पूर्वानुमान से पता चला है की 20 जून तक वर्षा होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जिससे तापमान में कमी होगी इस दौरान गर्मी से काफी राहत मिलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान 35 एवं 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्य में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और केरल मेें हल्की और मध्यम वर्ग की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय और पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में हल्की और कुछ स्थानो पर हो सकती है बारिश। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाओ के साथ बारिश हो सकती है।

पंजाब के लिए भी राहत की खबर

मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है की अब पंजाब को भी भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया है की 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। पंजाब के कई जिलों में तापमान अभी काफी ज्यादा है जो लोगो के लिए काफी समस्या पैदा कर रहा है। इस मानसून से किसानों को भी फायदा होगा।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs GT : ऋषभ पंत ने खेली तुफानी पारी, गुजरात टाइटंस का सामने रखा 225 रन का लक्ष्य-Indianews
Exercise करते वक्त आपको भी होता है सिरदर्द, यहां जानिए इससे वजह और बचाव के तरीके-Indianews
Summer Face Pack: गर्मी में त्वचा को ठंडक और हाइड्रेट रखने के लिए इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल -Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी का मंगलसूत्र वाला बयान गेमचेंजर साबित होगा? जानें जनता की राय-Indianews
Ravi Water Treaty: आखिरकार पाकिस्तान ने माना सच, इस चीज पर माना भारत का हक-Indianew
सलमान खान और टाइगर श्रॉफ से तुलना करने पर Aayush Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात -Indianews
UP Board: कक्षा 10 का रिजल्ट देख छात्र का बिगड़ा हालत आईसीयू में कराया गया भर्ती , उम्मीद से ज्यादा आए थे नंबर
ADVERTISEMENT