होम / आस्ट्रेलिया से मिल रहा है दिल्ली के कारीगरों को रावण के पुतलों का आर्डर

आस्ट्रेलिया से मिल रहा है दिल्ली के कारीगरों को रावण के पुतलों का आर्डर

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : September 27, 2022, 10:10 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Getting From Australia)। आस्ट्रेलिया से दिल्ली के कारीगरों को रावण के पुतलों का आर्डर मिल रहा है। इससे कारीगरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह आर्डर दशहरा का त्योहार नजदीक होने के कारण मिल रहा है। दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय प्रवासी पुतलों का दिया है आर्डर

आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय प्रवासी भी दिल्ली के कारीगरों को रावण के पुतलों का आर्डर दे रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद उनकी बिक्री में काफी गिरावट आई थी। लेकिन अब वे आस्ट्रेलिया से मिल रहे आर्डर से काफी खुुश हैं।

पुतला बनाने में दो माह का लगता है समय

पुतला कारीगर नवीन ने बताया कि एक पुतला बनाने में करीब दो माह का समय लग जाता है। भारत के साथ-साथ अब विदेशों से भी पुतलों के आर्डर आ रहे हैं। सबसे पहले जून में आस्ट्रेलिया से पुतलों का आर्डर आया था। हमने कई पुतले आस्ट्रेलिया भेज भी दिए हैं।

इन्हें पहले दिल्ली से मुंबई भेजा गया, उसके बाद पानी के जहाज से आस्ट्रेलिया पहुंचाया गया। कारीगरों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते कई सालों से पुतलों की बिक्री कम हो गई थी। लेकिन इस साल मिल रहे आर्डर से उन्हें मुनाफा हो रहा है। जिससे उनकी बेरोजगारी दूर हो रही है।

ये भी पढ़ें : पीएफआई के 200 ठिकानों फिर एनआईए के छापे, 170 सदस्य हिरासत में लिए

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

लेटेस्ट खबरें