होम / किसान आंदोलन: डटा है भाग्य विधाता, निडर है: राहुल गांधी

किसान आंदोलन: डटा है भाग्य विधाता, निडर है: राहुल गांधी

Sunita • LAST UPDATED : September 6, 2021, 8:10 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Congress के Rahul Gandhi किसानों के समर्थन में पूरी तरह से उतर आए हैं। उन्होंने किसानों की मांग का समथन किया और Muzaffarnagar में किसानों की महापंचायत के बाद सोमवार को कहा कि भारत का भाग्य विधाता अब तक डटा हुआ है। उन्होेंने बताया दिया है कि वह निडर है। उन्होंने किसानों की महापंचायत की भीड़ की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, डटा है, निडर है, इधर है भारत भाग्य विधाता।

Congress के Randeep Surjewala ने इससे संबंधित एक खबर का उल्लेख करते हुए दावा किया, यही है देश कि सच्चाई। केवल, देश बेचने वाले शासकों को नहीं दिख रही। केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को विभिन्न राज्यों के किसान मुजफ्फरनगर के Government Inter College Ground में किसान महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए। अगले वर्ष के शुरू में होने वाले, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसान महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया गया।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को Nine months से अधिक समय हो गया है। किसान उन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं जिनसे उन्हें डर है कि वे कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था को खत्म कर देंगे,तथा उन्हें बड़े कारोबारी समूहों की दया पर छोड़ देंगे। सरकार इन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधार और किसानों के हित में बता रही है। सरकार और किसान संगठनों के बीच 10 दौर से अधिक की बातचीत हुई, हालांकि गतिरोध खत्म नहीं हुआ।

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews