इंडिया न्यूज, हवाना:
क्यूबा (Cuba) की राजधानी हवाना (Havana) में विस्फोट (blast) होने से 22 लोगों की मौत हो गई। देश के राष्ट्रपति (President) ने यह जानकारी दी है। कल रात को साराटोगा होटल (Saratoga Hotel) में भीषण धमाका हुआ। राष्ट्रपति ने घटना पर दुख जताते कहा कि हवाना स्थित साराटोगा होटल में यह विस्फोट हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक बच्चा व एक गर्भवती महिला भी है।
विस्फोट के बाद कई लोग लापता बताए गए हैं। कई इसमें बुरी तरह घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि इस लग्जरी होटल का एक हिस्सा बुरी तरह ध्वस्त हो गया। साथ वाली इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय अधिकारियों ने शुरू में विस्फोट में 9 लोगों के मरने की बात कही थी। 74 लोग घायल बताए गए हैं।
क्यूबा राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक गैस लीक होने के कारण यह धमाका हुआ है। शुरुआती जांच में भी हादसे की यही वजह सामने आई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि जांच अभी चल रही है।
Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Incident इंदौर मेें बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोग जिंदा जले
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube