होम / नहीं दिखा शव्वाल का चांद, अब 3 मई को मनाई जाएगी ईद उल फितर, जानिए नमाज अदा करने का समय

नहीं दिखा शव्वाल का चांद, अब 3 मई को मनाई जाएगी ईद उल फितर, जानिए नमाज अदा करने का समय

India News Desk • LAST UPDATED : May 1, 2022, 8:59 pm IST

संबंधित खबरें

  • 3 मई सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी ईद उल फितर की नमाज

आज चांद नहीं दिखाई देने के कारण ईद का त्योहार नहीं मनाया गया। इस चांद को शव्वाल का चांद कहा जाता है। अब देशभर में 3 मई को ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जाएगी।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। अब ईद देशभर में 3 मई को मनाई जाएगी। क्योंकि आज ईद का चांद नहीं दिखाई दिया है। इसे शव्वाल का चांद का चांद भी कहा जाता है।

लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर काजी ने कहा कि आज शव्वाल का चांद नहीं दिखा है। लिहाजा कल 30वां रोजा है। उन्होंने कहा कि अब देशभर में ईद 3 मई को मनाई जाएगी।

3 मई सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी ईद उल फितर की नमाज

आपको बता दें कि मरकजी चांद कमेटी की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर, काजी-ए-शहार मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने ऐलान किया है कि आज यानी 29वें रोजे के दिन शव्वाल का चांद नहीं हुआ है।

इसलिए कल 30वां रोजा है और देशभर में ईद 3 मई को मनाई जाएगी। ईदगाह लखनऊ में ईद उल फितर की नमाज तीन मई को सुबह 10 बजे होगी।

वहीं बीते दो सालों से कोरोना के कारण भी ईद का त्योहार अच्छे से नहीं मनाया गया था। बाजारों की रौनक गायब थी। हालांकि इस बार कोरोना के मामले कम हैं। इसलिए बाजारों में ईद के त्योहार से पहले काफी रौनक देखी जा रही है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : अब EID पर होगा Heropanti 2 एक्टर टाइगर श्रॉफ का कब्ज़ा, Salman Khan के बारे में कही ये बात ये बात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT