होम / देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

Sameer Saini • LAST UPDATED : July 25, 2022, 12:31 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, Draupadi Murmu Oath Ceremony: आज द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। मुर्मू ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं उनकी पत्नी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

21 तोपों की दी सलामी

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ ग्रहण समारोह में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। बता दे कि इनसे पहले 2007 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश कि पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी। अब द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी गई हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद किया अपना पहला संबोधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपना पहला संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जोहार! नमस्कार! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत के रूप में होंगे।

सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण संभव: द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण संभव है। देश के नागरिकों का विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। मैं देश के लोगों को कारिगल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं।

ओडिशा से आए 64 खास मेहमान में मुर्मू की दोस्त धानकी मुर्मू भी शामिल

मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओडिशा से 64 खास मेहमान पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन भीे राष्ट्रपति भवन में किया गया है। बता दें कि मुर्मू के खास मेहमानों में उनके भाई तरणीसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उपरबेड़ा, बेटी इतिश्री, दामाद, दोनों नातिन और दोस्त धानकी मुर्मू शामिल हैं। धानकी भुवनेश्वर में उनके साथ कॉलेज में ही पढ़ती थीं।

ये भी पढ़े : द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ की चुनाव आयोग से शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप-Indianews
बेटे अकाय के आने के बाद पहली बार मैच में Anushka को देख Virat के रिएक्शन ने जीता दिल, देखें -Indianews
Border Security Forces: BSF जवानों का कारनामा, तरनतारन में हेरोइन के साथ चीन निर्मित ड्रोन बरामद 
Bones Strong: क्या आपको दिख रही है बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना तो आज से ही शरु करें ये योग आसन-Indianews
चमकीला का गाना विदा करो पर Imtiaz Ali ने किया खुलासा, एआर रहमान के बारे में कही ये बात -Indianews
Rajasthan Road Accident: सवाई माधोपुर में सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; दो घायल- indianews
Lok Sabha Election: एनसीपी नेता योगानंद शास्त्री ने थामा कांग्रेस का दामन, दीपक बाबरिया ने किया स्वागात-Indianews
ADVERTISEMENT