होम / कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले सोनिया गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले सोनिया गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा

Mohit Saini • LAST UPDATED : September 23, 2022, 2:00 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, (Congress Presidential Election) : हरियाणा कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।हुड्डा ने कहा आज की हमारी बैठक में हमने पार्टी के बारे में और इसे कैसे मजबूत किया जाए, इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर उनका तटस्थ रुख है।

आगामी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की

कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने गुरुवार को एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आगामी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव सभी पीसीसी में 17 अक्टूबर को होने हैं, जिसके परिणाम वोटों की गिनती के तुरंत बाद 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच दाखिल किए जाने हैं।

गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनेगा

इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आगामी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि की और कहा कि राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि “गांधी परिवार का कोई भी सदस्य” अगला पार्टी प्रमुख नहीं बनेगा। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल में मौजूद गहलोत ने मीडियाकर्मियों से कहा ‘मैंने पहले कहा था कि मैं उनसे (राहुल गांधी से) इस पद को स्वीकार करने का अनुरोध करूंगा जब सभी कांग्रेस समितियां इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ कारणों से यह फैसला किया है, एक गैर-गांधी परिवार का सदस्य पार्टी प्रमुख बनेगा।

ये भी पढ़े : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैं लडूंगा चुनाव : अशोक गहलोत

ये भी पढ़े : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, 17 राज्यों में अलर्ट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी का मंगलसूत्र वाला बयान गेमचेंजर साबित होगा? जानें जनता की राय-Indianews
Ravi Water Treaty: आखिरकार पाकिस्तान ने माना सच, इस चीज पर माना भारत का हक-Indianew
सलमान खान और टाइगर श्रॉफ से तुलना करने पर Aayush Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात -Indianews
UP Board: कक्षा 10 का रिजल्ट देख छात्र का बिगड़ा हालत आईसीयू में कराया गया भर्ती , उम्मीद से ज्यादा आए थे नंबर
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी की क्या है सबसे बड़ी चुनौती, जानें जनता की राय
दुबई से भारत आते ही Rakhi Sawant को कर लिया जाएगा गिरफ्तार! एक्स पति आदिल खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा -Indianews
Rahul Gandhi: बीजेपी को घेरने के लिए राहुल गांधी ने फिर किया ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र, देखें विडियो- Indianews
ADVERTISEMENT