होम / पंजाब के मुख्यमंत्री पर शराब के नशे में गुरुद्वारे जाने की शिकायत दर्ज, भाजपा नेता तजिंदर बग्गा लगाया आरोप Complaint Filed Against Punjab Chief Minister For Visiting Gurudwara Under The Influence Of Alcohol

पंजाब के मुख्यमंत्री पर शराब के नशे में गुरुद्वारे जाने की शिकायत दर्ज, भाजपा नेता तजिंदर बग्गा लगाया आरोप Complaint Filed Against Punjab Chief Minister For Visiting Gurudwara Under The Influence Of Alcohol

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 16, 2022, 7:38 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Case Registered Against Bhagwant Mann : भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में नशे की हालत में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं बग्गा ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

बता दें कि भाजपा नेता ने ट्विटर पर शिकायत का स्क्रीनशाट भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ नशे की हालत में गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। मैं डीजीपी पंजाब पुलिस और पंजाब पुलिस से मेरी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। Case Registered Against Bhagwant Mann

वहीं इससे पहले शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी उन पर 14 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर नशे की हालत में तख्त दमदमा साहिब में प्रवेश करने का आरोप लगाया था। एसजीपीसी ने इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री से माफी की भी मांग भी की थी।

कुछ दिन पहले तजिंदर पाल बग्गा और नवीन जिंदल पर पंजाब में किया गया था मामला दर्ज Case Registered Against Bhagwant Mann

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने पर दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और भाजपा के ही नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज किया गया था।

यही नहीं पंजाब पुलिस पर पूछताछ के बहाने तजिंदर बग्गा की मां और बहन को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया था कि पंजाब में आप सरकार शक्तियों का दुरुपयोग कर पुलिस का अपने हित के लिए इस्तेमल कर रही है। Case Registered Against Bhagwant Mann

Read More : आलाकमान को पूछे बगैर हिमाचल में की गई फ्री सेवाओं की घोषणा से पीएम मोदी और अमित शाह नाराज PM Modi Angry With Announcement Of Free Services

Read More :  75 सालों में चुनाव से पहले जितने वादे किए जाते थे वह किसी पार्टी ने पूरे नहीं किए : केजरीवाल 300 Units Free Electricity Available From July 1

Read More : सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर व बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक Congress Mission 2024

Read Also : शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो और अमर कुमार पासवान उपचुनाव जीते Bypolls Results 2022 Live Update

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT