होम / भाजपा ने अमानतुल्लाह खान पर अंडर वर्ल्ड और आइएसआइएस से संबंध होने का लगाया आरोप

भाजपा ने अमानतुल्लाह खान पर अंडर वर्ल्ड और आइएसआइएस से संबंध होने का लगाया आरोप

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : September 19, 2022, 5:03 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (BJP On Amanatullah Khan) : भाजपा ने आप नेता अमानतुल्लाह खान पर अंडर वर्ल्ड और आइएसआइएस से संबंध होने का आरोप लगाया है। अमानतुल्लाह खान के गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है।

दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि आप विधायक के घर और उनके ठिकानों पर छापे के दौरान अवैध हथियार और लाखों रुपये मिले हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप के सत्ता में आने के बाद से ही चाल और चरित्र पूरी तरह से बदल गया है।

छापे के दौरान मिली हथियार, पैसा और लाल डायरी

दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अमानतुल्लाह खान के घर पर छापे के दौरान पैसा, हथियार और लाल डायरी मिली है। लाल डायरी में सारे राज छिपे हुए हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हर रोज नए बयान देने में लगी है।

लोगों के समक्ष लाल डायरी का पूरा सच आना चाहिए सामने

गुप्ता ने आप से प्रश्न करते हुए कहा कि लाल डायरी में क्या लिखा हुआ है यह सबके सामने आना चाहिए। इसकी जांच बारिकी से की जानी चाहिए। गुप्ता ने आरोप लगाया कि अमानतुल्लाह का संबंध अंडर वर्ल्ड और आइएसआइएस से है। जिसका वह लाख प्रयास कर ले वह लोगों के सामने निश्चित रूप से आएगा।

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते हुए बनाया वीडियो, साथी युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT