Bank Holidays in March 2022
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Bank Holidays in March 2022: आज का दौर डिजिटल का दौर है। डिजिटल बैंकिंग ने आपका काम आसान तो कर दिया है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे काम होते है जो बैंक जाकर ही करने पड़ते है तो आपको बता दे महाशिवरात्रि, होली और यूपी में चुनाव को लेकर मार्च में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की कैलेंडर सूची के अनुसार मार्च महीने में बैंक में 13 दिन छुट्टी रहेगी। इन 13 में से 7 भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की कैलेंडर सूची के अनुसार हैं, जबकि शेष छुट्टियां सप्ताहांत शनिवार और रविवार की हैं।
आपको यह जानना भी ज़रूरी है कि देश के सभी राज्यों या क्षेत्रों में सभी 13 दिनों के लिए सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां और त्योहार अलग-अलग होते हैं। ग्राहक को संबंधित बैंकों में जाने से पहले बैंक शाखा की अवकाश सूची देख लेनी चाहिए।
List of Bank Holidays in March 2022
- मार्च 01, 2022: महाशिवरात्रि
- मार्च 03, 2022: लोसार
- मार्च 04, 2022: चापचर कुटु
- 06 मार्च 2022: रविवार
- 12 मार्च 2022: दूसरा शनिवार
- 13 मार्च 2022: रविवार
- 17 मार्च 2022: होलिका दहन
- 18 मार्च, 2022: होली/होली दूसरा दिन धुलेती/डोलजात्रा
- 19 मार्च, 2022: होली
- 20 मार्च ,2022: रविवार
- 22 मार्च 2022: बिहार दिवस
- 26 मार्च 2022: चौथा शनिवार
- 27 मार्च 2022: रविवार