होम / केदारनाथ की पहाड़ियों फिर हुआ बड़ा हिमस्खलन, ताजा हुई 2013 की यादें

केदारनाथ की पहाड़ियों फिर हुआ बड़ा हिमस्खलन, ताजा हुई 2013 की यादें

Vir Singh • LAST UPDATED : October 1, 2022, 9:56 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, देहरादून, (Avalanche In Kedarnath): उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ की पहाड़ियों पर एक बार फिर हुए भयानक हिमस्खलन ने वर्ष 2013 की यादें ताजा कर दी हैं। हालांकि हिमस्खलन से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने हिमस्खलन की पुष्टि की है। उहोंने बताया कि हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ, जिससे फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है।

2013 में हजारों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी

अजेंद्र अजय ने कहा कि जिसने भी हिमस्खलन होते देखा उसे वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई सबसे बड़ी आपदा याद आ गई। गौरतलब है कि 2013 में केदारनाथ में केदारनाथ के पास पीछे की तरफ चोराबाड़ी झील टूट गई थी जिससे मंदाकिनी नदी में बाढ़ आने के कारण केदारधाम सहित कई इलाके चपेट में आ गए थे और हजारों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जिन्होंने भी 2013 का मंजर देखा है इसे आज भी याद करके उनकी रूह कांप जाती है।

यात्रियों ने बनाया घटना का वीडियो, वायरल हुआ

केदराधाम से हिमस्खलन होते हुए देखा गया। यहां मौजूद कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। गत 23 सितंबर को भी केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर हिमस्खलन हुआ था। उस समय भी केदारधाम में मौजूद श्रद्धालु डर गए थे। हालांकि इससे भी कोई नुकसान नहीं हुआ था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एस रजवार का कहना है कि हिमस्खलन काफी छोटा था और इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह धाम से चार किमी दूर चोराबाड़ी के पास आया था।

ये भी पढ़ें : जिस ड्राइवर के घर केजरीवाल ने किया था डिनर, वो तो निकला PM Modi का जबरा फैन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections 2024: 44% मौजूदा सांसदों पर आपराधिक केस, 5% अरबपति, क्या कहती है ADR रिपोर्ट
R Madhavan ने रहना है तेरे दिल में की शूटिंग से खास यादें की शेयर, पत्नी को लेकर सुनाया स्पेशल किस्सा
Bill Gates and PM Modi Interaction: बिल गेट्स और पीएम मोदी की खास मुलाकात, नीलगिरि चाय और पश्मीना के साथ दिया ये तोहफा
J&K Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, कई लोग घायल
Arvind Kejriwal Arrest: सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में महारैली का आयोजन, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, देखें लिस्ट
IPL 2024: ‘साक्षी भाभी के बाद, मैं ही अकेला शख्स हूं…, रवींद्र जड़ेजा ने मंच पर धोनी से किया मजाक
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद, चंद्रशेखर को है आज़म ख़ान की चिंता, सरकार से की ये मांग
ADVERTISEMENT