होम / परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर बदलेगा अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नाम

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर बदलेगा अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नाम

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : January 22, 2023, 8:52 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़,दिल्ली( Paramveer Chakra): प्रधानमंत्री 23 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों के नामकरण में भाग लेंगे। अंडमान और निकोबार के इन द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर होगा। दरअसल,नेताजी सुभाषचंद्र बोस की याद में मनाए जाने वाले पराक्रम दिवस के अवसर पर अंडमान निकोबार के 21 बेनाम द्वीपों का नामकरण 21 परम वीर चक्र सम्मानित शहीदों के नाम पर होगा, सबसे पहले सबसे बड़े बेनाम द्वीप का नाम वीर चक्र सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर होगा इसके बाद दूसरे सबसे बड़े द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र सम्मानित करम सिंह के नाम पर होगा।

जवानों के सम्मान में बड़ी पहल

आजादी के अमृतकाल में सरकार ऐसे वीरों को सामने लाने का प्रयास कर रही है, जिन्हें भुला दिया गया है। इसिलिए सरकार नेताजी को अलग अलग माध्यमों से लगातार सम्मान दे रही हैं, सबसे पहले नेता जी के जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया और इसके बाद नेता जी से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए गए। साथ ही बता दें,अंडमान के रास आइलैंड का नाम पहले ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर किया जा चुका है। इसी तरह नील और हेवलाक आइलैंड का नाम क्रमश शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप किया जा चुका है।

Also Read: PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक्शन, ब्लॉक किए गए ट्विटर और यूट्यूब लिंक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT