होम / हिमाचल व उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल व उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Vir Singh • LAST UPDATED : September 3, 2022, 12:16 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Monsoon Update): भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल घूमने जाने वाले पर्यटकों को सलाह दी गई है कि नदी-नालों से दूर रहें। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में कई इलाकों के लिए रविवार यानी चार सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़े :  विक्रांत पर जो गर्व महसूस हुआ उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता : मोदी

हिमाचल के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट, कल फटा था बादल

Monsoon Update
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से सटे खनियारा इलाके में कल शाम को बादल फटने के बाद नाले में आई बाढ़ का मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया।

मौसम विभाग ने आज के लिए हिमाचल के 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि बारिश के साथ ही भूस्खलन की वजह से कई जगह सड़कें बाधित हो सकती हैं। इसके अलावा सार्वजनिक सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। धर्मशाला से सटे खनियारा में कल बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था।

यूपी के इन 20 जिलों में खराब मौसम के आसार

इन 20 जिलों में यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, संत कबीर नगर, बरेली, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, कानपुर, औरैया, बहराइच, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, फतेहपुर, प्रतापगढ़ ,फुरसतगंज, और मिजार्पुर शामिल हैं। मुख्य तौर पर इन जिलों में कल तक भारी बारिश बारिश का अनुमान है।

देश की राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है। कल शहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। वहीं कल शहर का अधिकतर तापमान 38 डिग्री रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। बता दें कि राजधानी में दो दिन से उमस काफी बढ़ गई है।

ये भी पढ़े : असम में उल्फा के ठिकानों पर छापे, हथियार व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पंजाब में उमस, सीमावर्ती जिलों में बारिश का अनुमान

पंजाब वासियों को भी अभी गर्मी व उसम से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं कुछ जिलों में धूप निकलने से उमस रहेगी

ये भी पढ़े : स्वदेश लौटे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Monsoon Update Heavy Rain Alert In Himachal And Uttar Pradesh

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Doordarshan: दूरदर्शन Logo के कलर में हुआ बदलाव, मचा बवाल, विपक्ष ने भी उठाया सवाल
Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
NATO: क्या हम वास्तव में सहयोगी हैं! यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कही ये बड़ी बात-Indianews 
लारिसा बोन्सी नहीं ये हैं Aryan Khan की गर्लफ्रेंड, रेस्तरां जाते हैं बंद करवा देते हैं CCTV -Indianews
लिव-इन रिलेशनशिप सलाह देने पर Zeenat Aman पर बरसे Mukesh Khanna, कही ये बात -Indianews
Weather Report: राजस्थान सहित कई राज्यों को मिलेगी जला देने वाली गर्मी से राहत, आज बारिश के आसार; येलो अलर्ट जारी- indianews