होम / एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,देवेंद्र फडणवीस बने उपमुख्यमंत्री

एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,देवेंद्र फडणवीस बने उपमुख्यमंत्री

Roshan Kumar • LAST UPDATED : June 30, 2022, 7:58 pm IST

इंडिया न्यूज़ (मुंबई): एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली वही देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, एकनाथ शिंदे पुराने शिवसैनिक है,लगभग 42 साल से राजनीती में सक्रिय है,1980 में उन्होंने शिवसेना की सदस्ता ली,1997 में पहली बार पार्षद बने ,2004 में शिंदे पहली बार विधायक बने उसके बाद लगातार ठाणे जिले के कोपरी पचपाखड़ी से विधायक है,वह महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता भी रहे है.

वही देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे है और 2019 -22 तक महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे है, अब वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री होंगे.

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT