होम / अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री होता :देवेंद्र फडणवीस

अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री होता :देवेंद्र फडणवीस

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 5, 2022, 7:42 pm IST

इंडिया न्यूज़ (मुंबई): महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री होता लेकिन हमने विचारधारा की वजह से शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाया है,यह मेरा प्रस्ताव था की शिंदे जी मुख्यमंत्री बने,पार्टी आलाकमान ने यह जोर दिया की सरकार नहीं चल पाएगी अगर मैं सरकार से बाहर रहूँगा इसलिए मैंने उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया.

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा की यह उनकी जिम्मेदारी है की एकनाथ शिंदे सफल हो,2019 में भाजपा-शिवसेना को शासनादेश मिला लेकिन जनता का ये शासनादेश चोरी किया गया और कुछ लोगों ने उसे चुराकर सरकार तैयार की और ढाई साल तक ये सरकार भगवान भरोसे चलती रही, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, मंत्री जेल जा रहे थे, मैं मुख्यमंत्री नहीं था मुझे इस बात का दुख नहीं था बल्कि दुख इस बात का था कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जिस रफ्तार से आगे जा रहा था वहां महाराष्ट्र का विकास रुक गया था.

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT