होम / Madhya Pradesh Olavrashti Rahat Rashi Vitran प्रदेश में जनवरी 2022 में ओलावृष्टि, बारिश से हुये फसल नुकसान की राहत राशि का वितरण

Madhya Pradesh Olavrashti Rahat Rashi Vitran प्रदेश में जनवरी 2022 में ओलावृष्टि, बारिश से हुये फसल नुकसान की राहत राशि का वितरण

Amit Gupta • LAST UPDATED : February 17, 2022, 5:56 pm IST

Madhya Pradesh Olavrashti Rahat Rashi Vitran प्रदेश में जनवरी 2022 में ओलावृष्टि, बारिश से हुये फसल नुकसान की राहत राशि का वितरण

  • प्रभावित 1 लाख 46 हजार से अधिक कृषकों को मुख्यमंत्री ने दी राहत
  • ₹202.90 करोड़ की राहत राशि कृषकों के खातों में सिंगल क्लिक से की अंतरित
  • ओलावृष्टि और असामयिक वर्षा से प्रदेश के 26 जिलों की फसलों को हुआ था नुकसान 
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राही किसानों से किया संवाद
  • मैं हर संकट में अन्नदाता के साथ खड़ा हूं :  मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh Olavrashti Rahat Rashi Vitran

Madhya Pradesh Olavrashti Rahat Rashi Vitran: मध्यप्रदेश में खेती को और अधिक उन्नत और समृद्ध बनाकर किसानों को सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कृतसंकल्पित हैं। अन्नदाता की समृद्धि में ही प्रदेश की खुशहाली है इसलिए जब भी राज्य के किसानों पर मुसीबत आई है, तब हर मुश्किल वक्त में मध्यप्रदेश की सरकार उनके साथ रही है।

ओलावृष्टि और असमय बारिश की वजह से प्रदेश के 26 जिलों के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ

जनवरी 2022 में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। ओलावृष्टि और असमय बारिश की वजह से प्रदेश के 26 जिलों के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। किसानों पर आये संकट की घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को नुकसान की भरपाई करने हेतु राहत राशि का वितरण किया।

17 फरवरी, गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जिलों के प्रभावित 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों के खाते में 202 करोड़ 90 लाख रूपये की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली। कोविड पॉजिटिव होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम से जुड़े प्रभावित किसान भाई-बहनों से संवाद कर फसल नुकसान, फसल का सर्वे और दी गई राहत राशि के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से कृषि कल्याण और अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा की।

48th Khajuraho Dance Festival राज्यपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे 48वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ

मैं अन्नदाता को प्रणाम करता हूं: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अन्नदाता को प्रणाम करता हूं। अन्न सभी को मिले उसके लिए यदि किसी को धन्यवाद देना चाहिए तो वह हमारे किसान हैं। किसान दिन-रात मेहनत, खून-पसीना एक करता है।

श्री चौहान ने कहा, “मेरे किसान भाइयों हर संकट के समय सरकार आपके साथ खड़ी है। फसल बीमा योजना की राशि और मिलेगी, इसके लिए भी हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं आपके परिवार का सदस्य ही हूं।” श्री चौहान ने आगे कहा कि दो साल में जीरो परसेंट ब्याज पर रूपये 29 हजार करोड़ से अधिक हमने किसानों को दिलवाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने ईमानदारी से सर्वे के लिये जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुये अधिकारियों को बधाई दी।

26 जिलों की फसलों को हुआ था नुकसान 

Madhya Pradesh Olavrashti Rahat Rashi Vitran

प्रदेश में गत दिनों असामयिक वर्षा एवं ओला-वृष्टि से 26 जिलों के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया गया है।

Also Read: Sky Diving in Bhopal स्काई डाइविंग का रोमांच अब मध्यप्रदेश में भी

मुख्यमंत्री ने लिया था नुकसानी का जायजा

प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और असामयिक वर्षा से प्रभावित जिलों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षतिग्रस्त सरसों, गेहूं,चना और मसूर की फसलों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी और अशोकनगर जिले के प्रभावित गांवों में फसलों का अवलोकन कर किसानों को राहत राशि देने का आश्वासन दिया था।

12 फरवरी को फसल बीमा योजना की सबसे बड़ी सहायता राशि का हुआ था वितरण

12 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश में सबसे बड़ी 7618 करोड़ रूपये की सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक से किया था। पीएम फसल बीमा योजना में प्रदेश के 49 लाख दावों के लिए किसानों को 7600 करोड़ रुपये का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया था। इस फसल बीमा में खरीफ-2020 और रबी-2020-21 की फसलों के दावे शामिल थे। इससे पूर्व भी फसलें खराब होने पर 2876 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में डाले गए थे। किसानों को राज्य सरकार द्वारा अब तक 10 हजार 494 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की गई है।

22 महीने में 1 लाख 76 हजार करोड़ सीधे किसानों के खाते में

मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले 22 महीनों में 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खाते में डालने का चमत्कार किया है।      किसानों को 306 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक राशि प्रधानमंत्री बीमा योजना में उपलब्ध कराई है। राज्य सरकार ने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने के लिए बैंकों को 29 हजार 834 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मध्यप्रदेश को 10 हजार 333 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के माध्यम से अब तक 4 हजार 779 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं।

Also Read: Governor Mangubhai Patel Will Inaugurate the 48th Khajuraho Dance Festival

Also Read: The Brand “Jaivik Parivar” Created by The Hard Work of 500 Farmers is Getting a Different Identity

Also Read : 500 किसानों की मेहनत से बने “Jaivik Parivar” ब्रांड को मिल रही अलग पहचान

Connect With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Voting in Nagaland: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर नागालैंड में हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंथर पर था राज 
IPL 2024: क्या CSK के खिलाफ वापसी करेंगे Mayank Yadav, LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया है, कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करें
आज के ही दिन ही Brendon McCullum ने IPL में खेली थी ऐतिहासिक पारी, पहले सीजन के पहले मैच में रचा था इतिहास
Russia-Ukrain war: यूक्रेन का दावा उसने रूसी बॉम्बर को मार गिराया, रूस ने कहा- खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ- Indianews