Satyendra Jain Viral Video: दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से आज रविवार को एक और नया वीडियो सामने आया है। भाजपा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए AAP नेता सत्येंद्र जैन पर 10 कर्मचारियों से सेवा करवाने का आरोप लगाया है। सत्येंद्र जैन के इस नए वीडियो में उनकी सेल की सफाई होतो हुई दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी इससे पहले भी जौन के काफी सारे वीडियो जारी कर चुकी है।
आपको बता दें कि बीजेपी नेता हरीश खुराना ने सत्येंद्र जैन के इस वीडियो को वायरल करते हुे लिखा है कि “अरविंद केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ, जेल में 10 कर्मचारी करते है उनकी सेवा। आप भी देखिए”
.@ArvindKejriwal के लाट साहब के ठाठ-
जेल में 10 कर्मचारी करते है उनकी सेवा।आप भी दिखिए👇 pic.twitter.com/3JbbAS8jKN
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) November 27, 2022
बता दें कि बीते दिन सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में AAP नेता के साथ उनकी सेल में निलंबित चल रहे जेल अधीक्षक नजर आ रहे थे। दोनों आपस में बातचीत करते नजर आ रहे थे। जिस पर भाजपा ने उन पर निशाना साधा था। बीजेपी नेता शहजाद जयहिंद ने कहा था कि “मीडिया ने एक और वीडियो जारी किया है। जिसमें सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक दिखाई दे रहे हैं, जो कि फिलहाल निलंबित कर दिए गए हैं।”
#WATCH | More CCTV visuals of jailed Delhi Minister and AAP leader Satyendar Jain in Tihar jail come out: Sources pic.twitter.com/4c6YdJ2bAL
— ANI (@ANI) November 26, 2022
उन्होंने आगे कहा कि “नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मालिश और नवाबी भोजन के बाद अब ये। यह ‘आप’ की भ्रष्टाचार थेरेपी है लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करेंगे। क्या वे सत्येंद्र जैन को अब हटाएंगे?”
Also Read: सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, सेल में निलंबित जेल अधीक्षक के साथ बात करते आए नजर