होम / Gujarat Election Result: गुजरात में भाजपा कर रही लीड, CM भूपेंद्र पटेल रुझानों में आगे

Gujarat Election Result: गुजरात में भाजपा कर रही लीड, CM भूपेंद्र पटेल रुझानों में आगे

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 8, 2022, 9:15 am IST

Gujarat Election Result: गुजरात विधानसभा चुनाव के आज नतीजे सामने आ जाएंगे। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। गुजरात के रुझानों में बीजेपी 128 सीटों पर आगे चल रही है। वही कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

गुजरात के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रुझान में घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए आगे चल रहे हैं।

गुजरात में दो चरण में मतदान हुए थे। 1 दिसंबर को पहले चरण के हुए चुनाव में 60.20 लोगों ने वोट डाला था। वहीं दूसरे चरण के चुनाव में 64.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

Also Read: गुजरात में आज होगी वोटों की गिनती, एक बार फिर BJP के हाथ आएगी सत्ता या मिलेगा कांग्रेस-AAP को मौका?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT