Fire broke out in Malad: मुंबई के मलाड में एक रेजिडेंशियल इमारत में काफी भीषण आग लग गई है। बहुमंजिला इमारत में आद लगने से हडकंप मच गया है। दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। इस बीच मुंबई CFO ने कहा है कि यह 21 मंजिला इमारत है। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी। यह इमारत मलाड वेस्ट के जनकल्याण नगर मालवणी इलाके में स्थित है।
Fire broke out in Mumbai's Malad area.#Malad #fire #Mumbai pic.twitter.com/nXZ6IodIir
— Himanshu Purohit (@Himansh256370) December 3, 2022
मिली जानकारी के अनुसार रेजिडेंशियल इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं। जिसके बाद अब इस आग पर काबू पा लिया गया है।। CFO ने इससे जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर बहुमंजिला इमारत में आग लगने का वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि इमारत की तीसरी मंजिल के दोनों ओर से आग की तेज लपटें निकल रही हैं। इसके अलावा एक महिला जान बचाने के लिए बालकनी पर लटकी हुई नजर आ रही है। जिसके बाद सीढ़ी के सहारे वह नीचे आकर अपनी जान बचा लेती है।
Also Read: Gujarat Election: रोड शो के दौरान ओवैसी को दिखाए गए काले झंडे, लोगों ने लगाए ‘Go Back’ के नारे