होम / Elections Results 2022: गुजरात में भाजपा पहुंची 145 के पार, हिमाचल में दे रही कांग्रेस को कांटे की टक्कर

Elections Results 2022: गुजरात में भाजपा पहुंची 145 के पार, हिमाचल में दे रही कांग्रेस को कांटे की टक्कर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 8, 2022, 9:54 am IST

Assembly Elections Results 2022: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में लगातार 7वीं बार भारतीय जनता पार्टी के जीतने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

गुजरात में अब तक 176 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 147, कांग्रेस  32 और आम आदमी पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में अब भाजपा आगे निकल चुकी है। यहां भाजपा 34, तो कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं हिमाचल में अभी तक आप का खाता नहीं खुला है।

गुजरात में दो चरण में मतदान हुए थे। 1 दिसंबर को पहले चरण के हुए चुनाव में 60.20 लोगों ने वोट डाला था। वहीं दूसरे चरण के चुनाव में 64.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। गुजरात में पहले चरण के चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण के चुनाव 5 दिसंबर को हुए थे। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला है। बता दें कि मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा को देखते हुए ड्रोन का इस्तेमाल भी करेंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT