Himachal Election Result: हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 31 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय दल बढ़त बनाए हुए है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से विधानसभा चुनाव जीत हासिल कर चुके हैं। जयराम ठाकुर 20 हजार वोट से विजयी हुए हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम जयराम ठाकुर की ये 6वीं जीत है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के सुरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार ने जीत हासिल की है।
जानकारी दे दें कि कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है। इस बार राज्य में 5 साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदल जाएगा या फिर फिर जयराम सरकार का राज बदलेगा। ये आज चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा।
Also Read: Gujarat Result 2022: कच्छ में आगे ओवैसी की पार्टी का उम्मीदवार, इस सीट पर दौड़ रही सपा की साइकिल