होम / उत्तरकाशी में बर्फ के तूफान में फंसे 28 लोग, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कही ये बात

उत्तरकाशी में बर्फ के तूफान में फंसे 28 लोग, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कही ये बात

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : October 4, 2022, 2:53 pm IST

 

पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना दी है । बता दें पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।”

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की बात 

बता दें उन्होने ट्वीट कर ये भी बताया की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है उन्होने ट्वीट कर कहा “मा. रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।”

तेजी से हो रहा राहत एवं बचाव कार्य

आगे उन्होंने ने ट्वीट कर कहा “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।”

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कही ये बात 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा “उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के कारण कई जानमाल के नुकसान से दुखी हूं, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं”

 

लेटेस्ट खबरें