होम / 84 सीटों पर AAP ने दर्ज कराई जीत, आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू

84 सीटों पर AAP ने दर्ज कराई जीत, आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 7, 2022, 12:14 pm IST

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब तक के नतीजों के मुताबिक बीजेपी को टक्कर देते हुए आम आदमी पार्टी आगे चल रही रही है। अब तक आम आदमी पार्टी 84 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने केवल 4 सीटों पर कामयाबी हासिल की है।

BJP का 15 साल पुराना किला धवस्त- AAP

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती के बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। AAP ने अपने बयान में कहा है कि “15 साल पुराना किला धवस्त हो गया है।” बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक MCD चुनाव में 84 सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी है।

Also Read: Winter Session 2022: पीएम मोदी ने राज्यसभा में की सभापति धनखड़ की तारीफ, कहा- ‘आप महती पद की शोभा बढ़ा रहे’

लेटेस्ट खबरें