होम / भाजपा नेता ने किया बड़ा खुलासा, मेरठ में 400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए किया गया मजबूर

भाजपा नेता ने किया बड़ा खुलासा, मेरठ में 400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए किया गया मजबूर

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : October 29, 2022, 11:55 am IST

मेरठ में धर्म परिवर्तन को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा भाजपा के नेता ने की है। दरअसल शुक्रवार को मंगतपुरम, ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के लोग भाजपा नेता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। बस्ती निवासियों का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।

मंत्री दीपक शर्मा ने किया खुलासा 

इस बात का खुलासा भाजपा मेरठ महानगर मंत्री दीपक शर्मा ने की। वो बस्ती वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। भाजपा नेता ने कहा कि मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदू से ईसाई बनने का दबाव डाला जा रहा है। बस्ती वालों ने शिकायत देते हुए कहा कि बस्ती के 400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भाजपा नेता ने पुलिस से जांच कर इसे रुकवाने की मांग की है।

दो साल पहले शुरू हुआ था ये काम

बस्ती वालों ने बताया कि यह पूरा खेल कोरोना काल यानी दो साल पहले लॉकडाउन के वक्त शुरू हुआ। बस्ती के लोगों के पास पैसे और काम की परेशानी थी। तब कुछ ईसाई लोग हमारी बस्ती में आ गए। उन्होंने हम लोगों को खाने-पीने का सामान दिया। कुछ लोगों को पैसे देकर मदद भी की। जब हम लोग उन पर भरोसा करने लगे तो अब वे ईसाई हमारा धर्म बदलवाना चाहते हैं।

बस्ती में अस्थायी चर्च भी बनाने का आरोप

इतना ही नहीं बस्ती में अस्थायी चर्च भी बनाने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि 400 लोगों को प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। यह भी आरोप है कि हमें अपने देवी-देवताओं की पूजा करने से रोक रहे हैं। उनकी फोटो घरों से हटाने का दबाव बना रहे हैं।

जबरन धर्म परिवर्तन को रोका जाए

इन लोगों की मांग है कि जबरन धर्म परिवर्तन को रोका जाए। सनातन धर्म को मानने वालों को उनके धर्म का पालन करने दिया जाए। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2022 In Dubai: दुबई के ममजार बीच पर छठ के महापर्व की दिखेगी खूबसूतरती, यहां 15 साल से हो रहा है छठ पूजा

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Narasimha Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी नरसिंह जयंती, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -Indianews
Dental Care Tips: दांतों को सुरझित रखने के लिए इन फूड आइटम्स का ना करें इस्तेमाल, वरना हो सकते हैं यह नुकसान -Indianews
Virat Kohli: कोहली के अजब-गजब शॉट्स खेलने पर कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा-Indianews
Skin Care Tips: अगर आप में भी हैं ये 6 ब्यूटी हैबिट्स, तो स्किन को हो सकते हैं बड़े नुकसान, ऐसे करें बदलाव -Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल विवाद में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे, लोगों ने दी अपनी राय-Indianews
Raw Milk: क्या कच्चा दूध पीना सुरक्षित है? जानें इसकी डिटेल्स -Indianews
Tiktok Csis: क्या कनाडाई लोगों की जासूसी के लिए चीन टिकटॉक का कर रहा इस्तेमाल ? खुफिया एजेंसी की चेतावनी-Indianews
ADVERTISEMENT