महाराष्ट्र की राजनीतिक में चल रही उठा-पटक ने नया मोड़ ले लिया है। जहां पहले देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। वहीं उन्होंने ही चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा और अन्य 16 निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन का फैसला लिया है। आज शाम को 7 बजे शिंदे सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। फडणवीस ने कहा कि मैं कैबिनेट से भी बाहर रहूंगा।