Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप के झटके भले ही हलके महसूस किए गए, लेकिन इससे घबराए कईं लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप की जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली से 8 किलोमीटर पश्चिम में आज रात करीब 9.30 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे बताई गई।
नई दिल्ली से 8 किमी पश्चिम में आज रात करीब 9.30 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी pic.twitter.com/gAwnkOYCJe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2022
भूकंप के झटके क्योंकि हल्के रहे, इसलिए ज्यादा लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। लेकिन राजधानी और एनसीआर में लगातार आ रहे ये भूकंप के झटके अच्छे संकेत नहीं हैं। दिल्ली संवेदनशील इलाकों में माना जाता है, ऐसे में यहां पर तेज तीव्रता का भूकंप भारी तबाही मचा सकता है। जानकार मानते भी हैं कि आने वाले सालों में एक बड़ा भूकंप आने की संभावना है। ऐसे में लोगों के मन में एक डर बना रहता है।