होम / Delhi MCD Election Result 2022: गीता कॉलोनी से BJP उम्मीदवार नीमा भगत आगे, कापासेड़ा से AAP आगे चल रही है

Delhi MCD Election Result 2022: गीता कॉलोनी से BJP उम्मीदवार नीमा भगत आगे, कापासेड़ा से AAP आगे चल रही है

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : December 7, 2022, 9:04 am IST

(इंडिया न्यूज़,Delhi MCD Election Result 2022):दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, लेकिन एग्जिट पोल्स की संभावनाओं के विपरीत उसे एकतरफा जीत नहीं मिलती हुई दिख रही। भाजपा दूसरे नंबर पर जरूर है, लेकिन आम आदमी पार्टी से बहुत कम अंतर से ही पीछे है।

बता दें, कांग्रेस की स्थिति खराब है और बहुत बड़े अंतर से दोनों दलों से पिछड़ी है और तीसरे नंबर पर चल रही है। एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग सभी सर्वे एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 15 वर्षों के शासन के अंत होने का अनुमान लगाया था।

आपको बता दें किस सीट से कौन आगे चल रहा है।

सीलमपुर से कांग्रेस की मुमताज़ आगे

गौतम पूरी से AAP के अनिल जैन आगे

आम आदमी पार्टी गौतमपुरी से आगे चल रही है

कापासेड़ा से आम आदमी पार्टी की आगे चल रही है

गीता कॉलोनी से BJP उम्मीदवार नीमा भगत आगे

लेटेस्ट खबरें