Breaking News, Mumbai: नवी मुंबई के कूड़ाघर में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि नवी मुंबई के तुर्भे डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई है। ये आग इतनी भयंकर बताई गई है कि दूर से ही ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।
#WATCH महाराष्ट्र: नवी मुंबई में डंपिंग यार्ड में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/auUdBDzJGA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2023
इस भयंकर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तमाम गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस आग को भूझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। फिलहाल अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।