होम / डार्क अंडरआर्म्स से निजात पाने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

डार्क अंडरआर्म्स से निजात पाने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : September 27, 2022, 6:21 pm IST

Lifestyle News: काफी महिलाएं अपने डार्क अंडरआर्म्स से काफी परेशान रहती हैं। कई तो इस समस्या की वजह से स्लीवलेस कपड़े पहनना भी बंद कर देती हैं। इसके अलावा काफी लोगों के अंडरआर्म्स हेयर रिमूवल क्रीम यूज करने की वजह से काले पड़ जाते हैं। तो वहीं किसी के बचपन से ही काले अंडरआर्म होते हैं। इसके साथ ही कई लोगों के अंडरआर्म्स बढ़ती उम्र के साथ भी कई बार डार्क होने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से बहुत परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं। जिससे आपकी यह परेशानी आसानी से दूर हो जाएगी।

बेसन

बेसन का इस्तेमाल हमेशा से खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि अंडरआर्म्स के कालेपन को भी आप बेसन की मदद से दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेसन में नींबू तथा शहद मिलाकर पैक तैयार करना होगा। फिर इस पेस्ट को अपने काले अंडरआर्म्स पर लगाकर सिर्फ 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जिसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे धोकर साफ कर दें। हफ्ते में ऐसा एक बार जरूर करें।

आलू

आलू एक नेचुरल ब्लीच होता है। हर रोज आलू के टुकड़े काटकर नहाने से पहले अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इससे अंडरआर्म का कालापन दूर हो जाएगा। इसके साथ ही अगर आप अंडरआर्म्स के बालों को साफ करने के लिए शेव करवाती हैं तो फिर आप वैक्सिंग करवाया करें। इससे अंडरआर्म के बाल अंदर से निकल जाते हैं। इसके साथ ही त्वचा का रंग भी काफी साफ हो जाता है।

दूध

इसके अलावा अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप दूध में बेकिंग सोडा मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडरआर्म्स पर इस पेस्ट को लगाकर आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जिसके बाद ठंडे पानी से इसे धो दें। कुछ ही हफ्तों में अंडरआर्म का कालापन साफ होने लगेगा।

खीरा

बता दें कि खीरा हमारी खूबसूरती को निखारने का काम करता है। इसके अलावा खीरा से कालेपन को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। अपने काले अंदरआर्म्स में खीरे का रस लगाकर उसे आधे घंटे बाद धो दें। ऐसा रोजाना करने से कालापन दूर हो जाएगा।

Also Read: बालों में डेंड्रफ और खुजली से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

लेटेस्ट खबरें