होम / Recipe : बाहर का खाना भूल जायेंगे घर पर बनाएं, सूजी की इटली

Recipe : बाहर का खाना भूल जायेंगे घर पर बनाएं, सूजी की इटली

Neha Goyal • LAST UPDATED : September 16, 2022, 11:34 am IST

इंडिया न्यूज़, Sooji Idli Recipe : आप सभी जाने है की अक्सर लोग बाहर का खाना ही ज्यादा पसंद करते है और यह तक की बच्चे भी। अगर आप भी कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं, तो यकीनन आपके लिए सूजी मददगार साबित हो सकती है क्योंकि सूजी एक ऐसाइं ग्रेडिएंट है।

जिसे महिलाएं घर में कई तरह की डिशेज बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। खासकर स्वीट्स और हलवा बनाने में। हालांकि, सूजी रोजाना सुबह के समय नाश्ता बनाने और मेहमानों के आने पर कुछ तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। आप सूजी से कई तरह की डिशेज बनाकर खा सकती हैं जैसे आप इडली, उपमा, उत्तपम, ढोकला, केक, गुलाब जामुन आदि बना सकती हैं आप हम आपको इडली बनाने के बारे में बतायेंगे ये कैसे बनती है।

इटली बनाने की सामग्री

  • 1- कप रवा
  • 1 चम्मच- बारीक कटी हुई अदरक
  • 2 चम्मच- बारीक कटी हुई गाजर
  • 1 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • आधा कप- दही
  • आधा कप- पानी

तड़के के लिए

Sooji Idli Recipe

  • 1 टेबल स्पून- तेल
  • आधा टेबल स्पून- जीरा
  • आधा टेबल स्पून- सरसों
  • 5-6- करी लीव्स
  • 1 छोटा चम्मच- चने की दाल
  • 1 चम्मच- बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चुटकी- हींग

इडली बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक बर्तन लें फिर इसमें रवा, दही और पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • उसके बाद आप इसमें तड़का लगाने के लिए समान तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन लें और फिर इसमें तेल गर्म कर लें।
  • फिर इसमें सरसों, जीरा, करी लीव्स, चने की दाल, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हींग और बाकी सामान डालें और 5 मिनट तक हल्की आंच पर पका लें।
  • फिर इस तड़के को रवा के मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।
  • उसके बाद इटली का स्टैंड लें और फिर इसमें बैटर को डालें और 10 से 15 मिनट तक भाप में पका लें। उसके बाद आप इडली को सर्व कर सकते है।
  • आप चाहें तो ओवन में भी इसे पका सकती हैं बस इसके लिए आपको ओवन इडली स्टैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें इटली को बनने में सिर्फ 3 मिनट लगेंगे।

इस तरीके से इडली बनके तैयार हो जायेंगी। यह खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी लगती है और सबको पसंद आती है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : इमली नहीं तो इस तरीके से बनाएं गुड़ और टमाटर की चटनी

Tags:

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT