इंडिया न्यूज, बेंगलुरु, (Bangalore Crime News): कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने होने वाले डॉक्टर पति की हत्या करवा दी। महिला का आरोप है कि उसके होने वाले डॉक्टर पति ने उसकी (मंगेतर की) न्यूड फोटो अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दी थी। उसने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जिसे महिला सहन नहीं कर सकी। 27 वर्षीय डॉक्टर चेन्नई का रहने वाला था और उसकी विकास राजन के तौर पर हुई है।
पुलिस के अनुसार गौतम, सूर्या और सुशील ने हत्याकांड में महिला का साथ दिया। अधिकारियों का कहना है कि महिला ने गत 10 सितंबर की आधी रात को अपने इन तीन दोस्तों के साथ डॉक्टर विकास राजन को मार डाला। उन्होंने बताया कि महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।और सूर्या फरार है। ये सभी बीटीएम लेआॅउट के निवासी हैं और आर्किटेक्ट हैं।
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर विकास राजन ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और चेन्नई में उसने दो साल तक प्रैक्टिस की। बाद में बेंगलुरु में उसने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (एफएमजीई) की कोचिंग शुरू की।
पुलिस अधिकारियों ने बतया कि सुशील के घर पर विकास राजन का मर्डर किया। उन्होंने बताया कि हमले में विकास गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 सितंबर को उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने इसमें हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार विकास राजन के बड़े भाई विजय की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विकास राजन महिला के साथ दो वर्ष से रिलेशनशिप में था। परिजनों की स्वीकृति मिलने के बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी, पर मंगेतर की न्यूड तस्वीरें शेयर करने से मामला बिगड़ता गया।
ये भी पढ़े:- देशवासियों के विश्वास को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी : मोदी
ये भी पढ़े:- राजस्थान में बीजेपी महिला कार्यकर्ता का सिर धड़ से अलग करने की धमकी
ये भी पढ़े:- देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !