होम / शरीर में जिंक की कमी होने पर नज़र आते हैं ये लक्षण, इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से मिलेगी राहत

शरीर में जिंक की कमी होने पर नज़र आते हैं ये लक्षण, इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से मिलेगी राहत

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 25, 2023, 11:18 pm IST

Zinc Deficiency in Body: स्वस्थ रहने के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हो जाती है, तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अगर शरीर में जिंक की कमी होती है, तो आप कई तरह के सेहत संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। तो यहां जानिए कि शरीर में जिंक की कमी के क्या लक्षण होते हैं और किन फूड आइटम्स से शरीर में इसकी पूर्ति कर सकते हैं।

शरीर में जिंक की कमी से दिखते हैं ये लक्षण

  • अचानक से वजन कम हो जाना,
  • खाना बेस्वाद लगता है,
  • ज्यादा कमजोरी महसूस होना,
  • तेजी से बाल झड़ना,
  • स्किन संबंधित समस्या,
  • घाव देरी से भरना।

जिंक की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

मूंगफली खाएं

मूंगफली में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह आयरन, विटामिन-ई, पोटैशियम, फाइबर, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दही का सेवन करें

शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए नियमित रूप से दही का सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, साथ ही कई बीमारियां से बचाने में मदद करते हैं।

अंडे खाएं

अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है। साथ ही, यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप अंडे का सेवन कर शरीर में जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं।

खाने में लहसुन शामिल करें

लहसुन में जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए खाने में नियमित रूप से लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags:

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT