होम / डेजर्ट में बनाएं स्वादिष्ट सेब का हलवा, इसे बनाने के लिए नोट कर लें ये रेसिपी

डेजर्ट में बनाएं स्वादिष्ट सेब का हलवा, इसे बनाने के लिए नोट कर लें ये रेसिपी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 3, 2023, 10:12 pm IST

Delicious Desert Apple Halwa Recipe: अगर आपको भी खाना खाने के बाद डेजर्ट चाहिए होता है, तो घर पर ही बनाएं सेब का हलवा। जी हां, सेब का हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट होता हैं। इसे घर पर बनाना भी बेहद ही आसान है। तो यहां नोट कर लें, 4 लोगों के लिए सेब का हलवा बनाने की ये रेसिपी।

सामग्री:

2 सेब, 2 चम्मच चीनी, 1/2 कप दूध, 2 चम्मच घी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स, 1 गाजर।

विधि:

  • इस हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले सेब और गाजर को धोकर अच्छे से साफ कर लें।
  • इसके बाद इन दोनों को अलग-अलग कद्दूकस कर लें।
  • कढ़ाई में घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया सेब डालकर 10 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
  • फिर इसमें कद्दूकस किया गाजर और दूध डालें।
  • इसे तब तक पकाएं जब कि किनारे घी न छोड़ दें।
  • फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें।
  • इसके बाद आप अच्छी तरह से मिलाते हुए करीब 5 मिनट तक पका लें।
  • तैयार है सेब का हलवा सर्व करने के लिए।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT