होम / People Put Soil instead of Spices in Food : लोग यहां खाने में मसाले की जगह डालते हैं मिट्टी, नमक की जगह छिड़कते हैं रेत

People Put Soil instead of Spices in Food : लोग यहां खाने में मसाले की जगह डालते हैं मिट्टी, नमक की जगह छिड़कते हैं रेत

Rajeev Ranjan Tiwari • LAST UPDATED : November 13, 2021, 1:33 pm IST

इंडिया न्यूज, तेहरान।

People Put Soil instead of Spices in Food : दुनिया में कई तरह का खाना बनाया जाता है। हर कंट्री का अपना अलग फ्लेवर और खाना पकाने का तरीका होता है। हर देश का कुजीन अपने मसालों के कारण है। मसालों की बात करें और भारत का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। भारत में तो हर राज्य का ही अलग फेवरिट डिश होता है। इनके मसाले सबसे अलग होते हैं। लेकिन आज हम जिस देश की बात कर रहे हैं, वहां के लोग अपने खाने में मसालों का नहीं, मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। (People Put Soil instead of Spices in Food)

हम बात कर रहे हैं ईरान के खूबसूरत होरमूज आइलैंड की। इसे रेनबो आइलैंड भी कहा जाता है। इस आइलैंड को ये नाम अपने रंग-बिरंगे पहाड़ों के कारण मिली है। देश के पहाड़ अलग-अलग रंग के हैं। इस वजह से इसका नाम रेनबो आइलैंड पड़ा है। इस आइलैंड में रहने वाले लोग अपने खाने में मसाले की जगह मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि खाने में मिट्टी डाल देने से ये खाने लायक नहीं बचता होगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। दरअसल, इस देश की मिट्टी बेहद स्वादिष्ट है। ऐसे में ये खाने का फ्लेवर बढ़ा देती है।

होरमूज आइलैंड की मिट्टी स्वादिष्ट और सेहतमंद (People Put Soil instead of Spices in Food)

होरमूज आइलैंड की मिट्टी स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। यहां अलग-अलग रंग के पहाड़ से निकलने वाले अलग रंग की मिट्टी का अलग टेस्ट होता है। ये लोग इस मिट्टी को मसाले की तरह खाने में मिलाते हैं। इस आइलैंड पर काफी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। ये लोग भी यहां आकर मिट्टी खाना नहीं भूलते। दरअसल, ये आइलैंड फारस की खाड़ी के पास बसा है। ऐसे में यहां की मिट्टी में भरपूर खनिज मौजूद है। इसमें काफी मात्रा में आयरन है और करीब 70 तरह के मिनरल्स हैं। इस आइलैंड पर पहाड़ियों पर आपको नमक के टीले भी मिल जाएंगे। इन पहाड़ों के ऊपर काफी शोध हो चुका है। ब्रिटेन के जियोलॉजिकल रिसर्च के चीफ भूवैज्ञानिक डॉ कैथरीन गुडइनफ ने बताया कि करोड़ों सालों से इन पहाड़ियों पर खनिज जमा होकर मिट्टी का रूप ले चुकी है। लेकिन इनका फ्लेवर बेहद ख़ास है। यहां के लोग रंग के हिसाब से मिट्टी के स्वाद को पहचानते हैं। तो क्या आप भी ट्राई करने चाहेंगे मिट्टी वाले मसाले।

Also Read : Chana is Beneficial for Health सेहत के लिए लाभकारी है चना

Connect With Us : Twitter Facebook

 

लेटेस्ट खबरें