होम / नेपाल में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत, कई लापता

नेपाल में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत, कई लापता

Mohit Saini • LAST UPDATED : September 17, 2022, 2:20 pm IST

इंडिया न्यूज़, (Landslide in Nepal) : नेपाल के जिला अछाम के कई हिस्सों में शनिवार को भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने कहा कि भूस्खलन के कारण सुदूर पश्चिम नेपाल में अछाम के विभिन्न हिस्सों से 13 लोग मृत पाए गए। इतना ही नहीं, 10 लोग लापता हो गए हैं और 10 को बचाया गया।

उन्होंने बताया कि यहां लगातार बारिश हो रही है जिस कारण बिजली-सड़क बाधित होने से भी जनजीवन पुरी तरह से अस्त-व्यवस्त होकर रह गया है। फिलहाल गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड ने अन्यों की खोज और बचाव के लिए हेलीकाप्टर तैनात करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अत्यधिक बारिश के कारण ही बाढ़ और भूस्खलन हुआ है।

बीते शनिवार भी 2 की हुई थी मौत, 11 लोग हुए थे लापता

नेपाल के दारचुला जिले के बंगबगड़ इलाके में पिछले शनिवार को आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हो गए। लगातार बारिश के कारण लस्कू और महाकाली नदियों में बाढ़ आ गई, जिसके कारण कई घर और दो पुल बाढ़ में बह गए।

पूर्वी कैलाली में बाढ़ से सैकड़ों घर डूबे

उधर, पूर्वी कैलाली की बता करें तो शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश से करीब 600 घर पानी में डूब गए हैं। पुलिस के अनुसार कांद्रा और पथरिया नदियों में बाढ़ आने और बस्ती में पानी घुसने से 500 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। वहीं भजनी नगर पालिका-8 में पथरिया नदी का पानी बस्ती में घुसने से करीब 160 घरों में पानी भर गया।

ये भी पढ़ें : यूपी के लखनऊ में भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से 9 लोगों की मौत

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bangkok Heat Index: बैंकॉक में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी, तापमान पहुंचा 52 डिग्री सेल्सियस के पार – India News
Smartphone Ban: स्कूलों में स्मार्टफोन प्रतिबंध का छात्रों पर पड़ा यह खास प्रभाव, रिपोर्ट में खुलासा- Indianews
Lok Sabha Election: जेल में बंद वारिस पंजाब डी प्रमुख अमृतपाल सिंह का एलान, पंजाब से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव – India News
Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस के इस स्ट्रेन ने वैज्ञानिकों की बढ़ाई चिंता, यौन संपर्क से फैलने की क्षमता- Indianews
Nicole Mitchell Arrested: मिनेसोटा के सीनेटर को किया गया गिरफ्तार, सौतेली मां के घर से पिता की राख चुराने का आरोप – India News
iPhone में आ रही है कनेक्टिविटी की समस्या ऐसे होगी दूर, बस अपनाएं ये खास टिप्स- Indianews
Southern Lebanon: इजरायली सेनाएं दक्षिण लेबनान में कर रही हैं आक्रामक कार्रवाई, रुसी रक्षा मंत्री ने किया खुलासा – India News
ADVERTISEMENT